logo

ट्रेंडिंग:

'भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ सीजफायर', दोनों देशों ने किया ऐलान

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।

vikram misri

विक्रम मिसरी। Photo Credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को युद्धविराम की घोषणा कर दी है। भारत के विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके युद्धविराम की घोषणा की। वहीं, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने भी एक्स पर ट्वीट करके कहा कि पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच सीजफायर होने की घोषणा की थी।

 

भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी तथा सैन्य कार्रवाई रोकने का मामला सीधे तौर पर दोनों देशों के बीच सुलझाया गया है। दोनों देशों के DGMO स्तर के अधिकारियों ने एक दूसरे से युद्धविराम को लेकर बात की, जिसके बाद आम सहमति बनी। भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के साथ युद्धविराम की घोषणा कर दी है। 

 

भारत-पाक 12 मई को 12 बजे फिर से बात करेंगे

 

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने राजधानी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा, 'पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 3:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। दोनों के बीच सहमति बनी है कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12 बजे फिर से बात करेंगे।' 

 

 

इशाक डार ने भी की घोषणा

 

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऐलान करते हुए कहा, 'पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है!' 

 

 

डोनाल्ड ट्रम्प का ऐलान

 

सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर बड़ा ऐलान किया था। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। ट्रंप के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम होने की बात कही।

 

मार्को रुबियो ने पीएम मोदी और शरीफ से बात की

 

मार्को रुबियो ने ट्वीट करके कहा, 'पिछले 48 घंटों में, उप राष्ट्रपति वेंस और मैंने भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों से बातचीत की है, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर, सेना प्रमुख असीम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और असीम मलिक शामिल हैं।'

 

 

मार्को रुबियो ने आगे कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल युद्ध विराम और तटस्थ स्थल पर व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गई हैं। हम शांति का रास्ता चुनने में प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ की बुद्धिमत्ता, विवेक और राजनीति कौशल की सराहना करते हैं।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap