Bihar Assembly election results 2025 LIVE: बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। एनडीए और महागठबंधन दोनों गुटों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। एग्जिट पोल्स के नतीजे इशारा कर रहे हैं कि बिहार में एनडीए सरकार की वापसी हो रही है, वहीं महागठबंधन एक बार फिर विपक्ष में बैठ सकता है। 

सुबह 8 बजे से रुझान भी आने शुरू हो जाएंगे। ज्यादातर एग्जिट पोल ने सत्तारूढ़ NDA को स्पष्ट विजेता बताया है, वहीं विपक्षी महागठबंधन ने कहा है कि एग्जिट पोल्स के नतीजे गलत साबित होंगे। हर सीट के पल-पल का हाल आप खबरगांव पर पढ़ सकते हैं।  

बिहार के समीकरण पर एक नजर

  • NDA: बीजेपी, जेडीयू, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास), हिंदुस्तान आवाम मोर्चा, राष्ट्रीय लोक मंच
  • महागठबंधन: आरजेडी, कांग्रेस, लेफ्ट, विकास शील इंसान पार्टी
  • जन सुराज: प्रशांत किशोर की जन सुराज भी चुनावी मैदान में उतरी थी। एग्जिट पोल्स में नतीजे प्रशांत किशोर के पक्ष में नहीं रहे। 
  • सीएम उम्मीदवार: महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया है। एनडीए ने अभी नाम तय नहीं किया है, चुनाव नीतीश कुमार की ही अगुवाई में लड़ा गया है।

बिहार चुनाव के पल-पल का हाल पढ़ें-

Live Updates

November 14, 10:31

उपचुनावों के क्या हैं हाल?

बिहार के विधानसभा चुनावों के साथ-साथ 8 सीटों के उपचुनाव के नतीजे भी आ रहे हैं। पंजाब की तरन तारन सीट पर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह संधु 6 राउंड की वोटों की गिनती के बाद 892 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर की बड़गाम सीट पर हुए उपचुनाव में अब तक के रूझानों में पीडीपी के आगा सईद मुंतजिर मेहदी आगे चल रहे हैं। राजस्थान की अंता सीट से निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा आगे चल रहे हैं।

November 14, 10:31

खेसारी लाल यादव पीछे

छपरा सीट से खेसारी लाल उर्फ शत्रुघ्न यादव पीछे चल रहे हैं। बीजेपी की छोटी कुमारी पहली राउंड कुमार के बाद 974 वोटों से आगे चल रहीं हैं।

 

November 14, 10:14

NDA को मिला बहुमत, महागठबंधन 50 पार भी नहीं

अब तक के रूझानों में एनडीए को बहुमत मिल गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, अब तक के रूझानों में एनडीए 140 सीटों पर आगे चल रही है। जेडीयू 62, बीजेपी 59, एलजेपी (आर) 15 और हम पर 4 आगे चल रही है। वहीं, महागठबंधन 46 सीटों पर आगे चल रही है। आरजेडी 34, कांग्रेस 10, और लेफ्ट 2 पर आगे है।

 

November 14, 10:09

बीजेपी किन सीटों पर आगे है?

बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 60 से ज्यादा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वाल्मीकि नगर से धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, सिकटा से समृद्ध वर्मा, नरकटिया से विशाल कुमार, केसरिया से शालिनी मिश्रा, शेओहर से श्वेता गुप्ता, हरलाखी से सुधांशु शेखर, बाबूबरही से मीना कुमारी, निर्मली से अनिरुद्ध प्रसाद यादव, पिपरा से रामबिलास कामत, सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव, अररिया से शगुफ्ता आजिम, जोकीहट से मंजर आलम, ठाकुरगंज से गोपाल कुमार अग्रवाल, अमौर से सबा जफर, रुपौली से कालाधर प्रसाद मंडल, धमदहा से लेशी सिंह, कदवा से दुलाल चंद्र गोस्वामी, बिहारीगंज से निरंजन कुमार मेहता, सिंघेश्वर से रमेश ऋषि, मधेपुरा से कविता कुमारी साहा, सोनबरसा से रत्नेश सदा, कुशेश्वर स्थान से अतिरेक कुमार, बेनीपुर से बिनय कुमार चौधरी, गायघाट से कोमल सिंह, मीनापुर से अजय कुमार, सकरा से आदित्य कुमार, कांटी से अजित कुमार, कुचायकोट से अमरेंद्र कुमार पांडेय, भोरे से सुनील कुमार, हथुआ से रामसेवक सिंह, जिरादेई से भिष्म प्रताप सिंह, महाराजगंज से हेम नारायण साह, मांझी से रणधीर कुमार सिंह, राजा पकड़ से महेंद्र राम, महनार से उमेश सिंह कुशवाहा, कल्याणपुर से महेश्वर हजारी, समस्तीपुर से अश्वमेध देवी, सरायरंजन से विजय कुमार चौधरी, बिभूतिपुर से रवीना कुशवाहा, चेरिया-बरियारपुर से अभिषेक आनंद, अलौली से राम चंद्र सदा, गोपालपुर से शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, सुल्तानगंज से ललित नारायण मंडल, धौरैया से मनीष कुमार, बेलहर से मनोज यादव, सुर्यगढ़ा से रामानंद मंडल, शेखपुरा से रणधीर कुमार सोनी, बरबीघा से डॉ. कुमार पुष्पांजय, अस्थावां से जीतेंद्र कुमार, राजगीर से कौशल किशोर, नालंदा से श्रावण कुमार, हरनौत से हरि नारायण सिंह, मोकामा से अनंत कुमार सिंह, फुलवारी से श्याम रजक, मसौढ़ी से अरुण मांझी, डुमरांव से राहुल कुमार सिंह, राजपुर से संतोष कुमार निराला, नोखा से नागेंद्र चंद्रवंशी, काराकाट से महाबली सिंह, नबीनगर से चेतन आनंद, बेलागंज से मनोरमा देवी, नवादा से विभा देवी चुनावी मैदान में आगे हैं।

November 14, 10:02

जिन 4 सीटों पर जीत रही HAM (S) वहां का हाल क्या है?

हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (S) 4 सीटों पर आगे बढ़ती नजर आ रही है। कुटुंबा से ललन राम, बरचट्टी विधानसभा सीट से ज्योति देवी आगे चल रहीं हैं। अत्री विधानसभा सीट से रोमित कुमार भी आगे हैं। सिकंदरा से प्रफुल कुमार मांझी आगे हैं।

November 14, 10:02

बिहार में BJP से आगे निकली JDU

बिहार विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों में जेडीयू आगे चल रही है। जेडीयू को 58 सीटों पर बढ़त मिलती नजर आ रही है, वहीं बीजेपी 50 सीटों पर आगे है। आरजेडी 30 सीटों पर आगे चल रही है। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 15 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 10 सीटों पर आगे बढ़ती नजर आ रही है। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा 4 सीटों पर आगे है। सीपीआई (माले) 2 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 6 सीटों पर आगे हैं।

November 14, 09:57

लखीसराय में पिछड़ गए विजय सिन्हा

लखीसराय विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पीछे छूट गए हैं। महागठबंधन उम्मीदवार अमरेश कुमार पीछे छूट गए हैं।

November 14, 09:38

बिहार में फिर से नीतीश सरकार

बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार बनती नजर आ रही है। चुनावी में एनडीए प्रचंड बहुमत की ओर है। 156 से ज्यादा सीटों पर एनडीए ने बढ़त हासिल की है। महागठबंधन सिर्फ 75 पर सिमटता नजर आ रहा है।

November 14, 09:16

बिहार में वोटों की गिनती जारी, जीत को लेकर क्या बोले नेता?

हार में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की मतगणना 8 बजे से शुरू होने वाली है। 243 सीटों वाले विधानसभा में किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 122 सीटों की आवश्यकता होगी। ज्यादातर एग्जिट पोल एनडीए को जीतता हुआ दिखा रहे हैं। हालांकि, महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि युवाओं ने और दलित पिछड़ों ने उनको वोट दिया है, इसलिए इस बार उनकी सरकार बनने वाली है और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे। गुरुवार को आरजेडी नेता सुशील सिंह ने कहा था कि अगर पदाधिकारी गलत तरीके से एनडीए को जिताने की कोशिश करेंगे तो बिहार की सड़कों पर भी वैसा ही दृश्य देखने को मिल सकता है जैसा कि नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश में देखने को मिला। एक दूसरे आरजेडी नेता शिव चंद्र राम ने भी कहा कि अगर उनके साथ अन्याय हुआ तो वह चुप नहीं बैठेंगे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

November 14, 08:46

81 सीटों पर NDA, महागठबंधन 57, शुरुआती रुझानो्ं में कौन आगे?

बिहार में एनडीए को 81 सीटों पर बढ़त मिलती नजर आ रही है। 57 सीटों पर महागठबंधन रुझानों में आगे है।

November 14, 08:43

LIVE: 74 सीटों पर आगे NDA, 53 पर महागठबंधन, बिहार में किसकी बहार?

शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलती नजर आ रही है। महागठबंधन भी कांटे की टक्कर दे रही है। 74 सीटों पर शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे है, वहीं 57 सीटों पर महागठबंधन को बढ़त नजर आ रही है।

November 14, 08:21

बिहार में कौन-किस सीट से जीत रहा है? देखिए हाल

November 14, 08:01

आरजेडी नेताओं को चुनाव से क्या उम्मीद है?

आरजेडी नेता विश्वनाथ यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में वोटिंग पर कहा है कि सबका समर्थन है और बिहार में बदलाव का एहसास है और तेजस्वी की सरकार आने वाली है।

 

 

November 14, 07:54

उपचुनावों का हाल क्या है?

राजस्थान के अंता विधानसभा में उपचुनाव हो रहा है। बारां में मतगणना की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। बीजेपी नेता कंवर लाल मीणा को राजस्थान विधानसभा से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी, उपचुनाव 11 नवंबर को हुए थे।

 

 

November 14, 06:49

बिहार की हॉट सीटें कौन सी हैं?

राघोपुर: तेजस्वी यादव, महागठबंधन से सीएम उम्मीदवार महुआ सीट: तेज प्रताप यादव, जन शक्ति जनता दल के प्रमुख तारापुर: सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम, बिहार अलीनगर: मैथिली ठाकुर, बीजेपी

November 14, 06:46

सरकार बनाने के लिए कितनी सीटें चाहिए?

बिहार में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है। सरकार बनाने के लिए कम से कम 122 सीटें चाहिए।

November 14, 06:45

गिनती कब शुरू होगी?

सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट से वोट गिने जाएंगे, फिर ईवीएम की गिनती होगी। 243 विधानसभा सीटों के सभी नतीजों का एलान आज ही होगा। शाम तक यह पता चल जाएगा कि किसकी सरकार बन रही है।