बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटों की गिनती जल्द शुरू हो गई है। बिहार के सियासी मैदान में कई सूरमा उतरे हैं। किसी के पास पिता की दी हुई सियासी विरासत है, कोई कलाकार है, किसी ने अपने बाहुबल से सत्ता हासिल की है। तारापुर, राघोपुर, महुआ से लेकर मोकामा तक हर सीट पर किसी न किसी दिग्गज नेता की साख दांव पर लगी है। बिहार में कई मंत्रियों की किस्मत दांव पर है। विपक्ष के कई नेताओं के लिए यह चुनाव, प्रतिष्ठा बचाने का चुनाव है।
मोकामा में एक तरफ जहां बाहुबली अनंत सिंह के भाग्य पर फैसला होगा तो महुआ में तेज प्रताप यादव की साख दांव पर लगी है। नवादा में बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी मैदान में हैं तो औरंगाबाद में बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद सियासी मैदान में उतरे हैं। तारापुर से सम्राट चौधरी चुनावी मैदान में हैं तो वहीं राघोपुर से तेजस्वी यादव मैदान में हैं।
बिहार की हॉट सीटों पर एक नजर
- राघोपुर: तेजस्वी यादव (RJD) बनाम सतीश कुमार यादव (BJP)
- महुआ: तेज प्रताप यादव (JJD) बनाम संजय कुमार सिंह (LJP-RV) बनाम मुकेश रौशन (RJD)
- तारापुर: सम्राट चौधरी (BJP) बनाम अरुण साह (RJD) बनाम डॉ. संतोष सिंह
- मोकामा: अनंत सिंह (JDU) बनाम वीणा देवी (RJD)
- वरसालीगंज: अशोक महतो की देवी अनीता देवी (RJD) बनाम अरुणा देवी (BJP)
- नबीनगर: बाहुबली आनंद मोहन बेटे चेतन आनंद बनाम आमोद चंद्रवंशी (RJD)
पढ़ें पल-पल की खबर, खबरगांव पर-
Live Updates
November 14, 11:11
राघोपुर में तेजस्वी पिछड़े
महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, तीन राउंड की गिनती के बाद तेजस्वी यादव 1,273 वोटों से पीछे हैं। बीजेपी के सतीश कुमार आगे हो गए हैं।

November 14, 10:47
मोकामा में अनंत फिर जीत की ओर!
मोकामा में अनंत सिंह एक बार फिर जीत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। 7 राउंड की गिनती में अनंत सिंह 11 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। आरजेडी की वीणा देवी दूसरे नंबर पर हैं।

November 14, 10:23
मैथिली ठाकुर की बढ़त बरकरार
अलीनगर सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहीं मैथिली ठाकुर की बढ़त बरकरार है। दो राउंड की गिनती के बाद मैथिली ठाकुर 3 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।

November 14, 10:23
तेजस्वी 893 वोट से आगे
महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव राघोपुर सीट में लगातार बढ़त हुए हैं। पहले राउंड की गिनती के बाद तेजस्वी यादव 893 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के सतीश कुमार दूसरे नंबर पर हैं।
November 14, 08:58
महुआ से तेज प्रताप यादव रुझानों में पीछे
महुआ विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव रुझानों में पीछे चल रहे हैं। महागठबंधन उम्मीदवार शुरुआती रुझानों में आगे हैं।
November 14, 08:49
अशोक चौधरी का दावा- बिहार में नीतीश कुमार ही बनेंगे मुख्यमंत्री
बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है, 'नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। जो लोग नीतीश कुमार को हाशिए पर रखना चाहते हैं, उन्हें पता चल रहा है कि बिहार में नीतीश कुमार का ही सीएम चेहरा हैं।'
November 14, 08:22
बिहार में VIP सीटों का हाल क्या है, यहां देखिए
November 14, 07:37
बिहार में चुनावी नतीजे, दिल्ली में क्या माहौल है?
बिहार में चुनावी नतीजों से पहले दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी उत्साहित है। पार्टी मुख्यालय पर सत्तू पराठे बनने शुरू हो गए हैं। मिठाइयां भी नजर आ रहीं हैं।
November 14, 07:37
रघुनाथपुर में ओसामा जीतेंगे चुनाव या NDA की होगी जीत?
रघुनाथपुर: यह सीट गैंगस्टर शहाबुद्दीन की सीट रही है। उसके बेटे ओसामा सहाब को जेडीयू ने चुनावी मैदान में उतारा है। जेडीयू ने इस सीट से विकास कुमार सिंह को उतारा है। जन सुराज ने राहुल कीर्ति सिंह को उतार दिया है।
