बिहार की 243 सीटों पर वोटों की गिनती अभी चल रही है। हालांकि, अब लगभग साफ हो गया है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। अब तक के रुझानों में एनडीए 200 का आंकड़ा पार कर चुका है। अब तक जो रुझान सामने आए हैं, अगर वह नतीजों में बदलते हैं तो बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनने जा रही है। बीजेपी 93 सीटें पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, सीएम नीतीश कुमार की जेडीयू 82 सीटों पर आगे चल रही है। 


हालांकि, इस बार महागठबंधन की हालत बहुत बुरी हालत हो रही है। महागठबंधन तो 40 से भी कम सीटों पर सिमटता दिख रहा है। महागठबंधन में आरजेडी और कांग्रेस के अलावा लेफ्ट पार्टियां थीं। महागठबंधन ने मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन 9 सीटें ऐसी भी थीं जहां फ्रेंडली फाइट थी। इन 9 सीटों पर क्या है माहौल? जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें-- जो राहुल गांधी नहीं कर सके, वह ओवैसी ने कर दिया; 5 सीटों पर AIMIM ने पलटी बाजी

फ्रेंडली फाइट की 9 सीटों पर क्या हाल?

  1. नरकटियागंज: यहां बीजेपी के संजय कुमार पांडे 26,458 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें 1 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं। आरजेडी के दीपक यादव को 73,586 वोट मिले हैं। कांग्रेस के शाश्वत केदार को महज 5,388 वोट मिले हैं।
  2. गौरा बौराम: बीजेपी के सुजीत कुमार 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। आरजेडी के अफजल अली खान दूसरे नंबर पर हैं। यहां महागठबंधन की सहयोगी VIP के संतोष सहनी ने पर्चा भरा था। हालांकि, पर्चा दाखिल होने के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। फिर भी उन्हें 263 वोट मिल चुके हैं।
  3. वैशाली: जेडीयू के सिद्धार्थ पटेल 31,928 वोटों से आगे चल रहे हैं। आरजेडी के अजय कुमार कुशवाहा को 75,446 और कांग्रेस के संजीव सिंह को 20,304 वोट मिले हैं। जन सुराज पार्टी के सुनील कुमार को 9,039 वोट मिल चुके हैं।
  4. राजा पाकर: महागठबंधन की कांग्रेस और सीपीआई ने चुनाव लड़ा। कांग्रेस की प्रतिमा कुमारी को 40,289 और सीपीआई के मोहित पासवान को 12,206 वोट मिले हैं। जेडीयू के महेंद्र राम 82,379 वोट मिल चुके हैं और वह 42 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
  5. बछवाड़ा: सीपीआई ने यहां कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया है। कांग्रेस के शिव प्रकाश गरीब दास 15,841 वोटों से हार गए हैं। वहीं, सीपीआई के अवधेश कुमार राय को 21,588 वोट मिले हैं। जबकि, बीजेपी के सुरेंद्र मेहता जीत गए हैं। अगर सीपीआई यहां से नहीं लड़ती तो कांग्रेस जीत सकती थी। 
  6. कहलगांव: आरजेडी के रजनीश भारती को 51,756 और कांग्रेस के प्रवीण सिंह 6,064 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के शुभानंद मुकेश को 92,552 वोट मिल चुके हैं और वह 40,796 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  7. सुल्तानगंज: जेडीयू के ललित नारायण मंडल 31,136 वोटों से जीत गए हैं। आरजेडी के चंदन कुमार को 77,576 और कांग्रेस के ललन कुमार 2,754 वोट मिले हैं। जेडीयू के ललित नारायण ने 1,08,712 वोट हासिल किए हैं।
  8. बिहारशरीफ: बीजेपी के डॉ. सुनील कुमार 90,715 वोट मिले हैं और 29,720 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के ओमैर खान को 60,995 और सीपीआई के शिव कुमार यादव को सिर्फ 2461 वोट मिले हैं। अब तक 32 में से 26 राउंड की गिनती हो चुकी है।
  9. सिकंदरा: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रफुल्ल कुमार मांझी 19,308 वोटों से आगे चल रहे हैं। 20 राउंड की गिनती के बाद उन्हें अब तक 67,657 वोट मिल चुके हैं। आरजेडी के उदय नारायण चौधरी को 48,349 और कांग्रेस के विनोद कुमार चौधरी को 1,369 वोट मिले हैं।