बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को भारी बढ़त मिलती दिख रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाला महागठबंधन काफी पीछे हैं। हालांकि चुनाव नतीजे आने बाकी हैं। इस बीच बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला।

 

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, 'एक और चुनाव, एक और हार! अगर चुनावी निरंतरता के लिए कोई पुरस्कार होता तो वह सभी पर भारी पड़ते। इस दर पर असफलताएं भी सोच रही होंगी कि वह उन्हें इतनी विश्वसनीयता से कैसे पा लेती हैं।' उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से उन चुनावों का ब्योरा साझा किया, जहां राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और उसके गठबंधन को हार मिली। 

 

यह भी पढ़ें: बिहार में बाहुबलियों की सीटों का हाल क्या है, कौन जीत रहा?

 

चुनाव आयोग के आकड़ों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी 90 सीटों पर आगे चल रही है। 81 सीटों पर बढ़त के साथ जेडीयू दूसरे स्थान पर है। आरजेडी 28 सीटों पर आगे चल रही है। 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही एलजेपी (रामविलास) ने 20 सीटों पर बढ़त बना रखी है। 60 सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी उतारे। मगर सिर्फ 5 सीटों पर ही कांग्रेस के प्रत्याशी आगे हैं।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में वोटों की गिनती जारी, जीत को लेकर क्या बोले नेता?

 

ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी अपना पिछला प्रदर्शन दोहराती दिख रही है। पांच सीटों पर उसको बढ़त हासिल है। उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा चार, भाकपा (माले) चार, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) एक, सीपीएम एक और बहुजन समाज पार्टी एक सीट पर आगे हैं। बता दें कि बिहार की अभी किसी भी सीट का नतीजा नहीं आया है।