बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना चल रही है। बिहार में किस पार्टी की सत्ता बनेगी? इसका इंतजार सभी को है। इस बार बिहार की राजनीति में भोजपुरी की कई सितारे अपनी किस्मत अजमा रहे हैं।
लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने इस बार दरभंगा के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं। मैथिली पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। मैथिली अलीनगर सीट पर आगे चल रही है। परिणाम आने से पहले मैथिली ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वह अपने क्षेत्र में क्या काम करेगी?
यह भी पढ़ें- अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' में छाए आर माधवन, दर्शकों को कैसी लगी फिल्म?
मैथिली ने बताया अपने क्षेत्र में क्या काम करेगी?
मैथिली ने कहा, 'पिछले एक महीने में मैंने जो प्रचार किया है और महसूस किया कि लोगों को मुझसे काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। मैं अपने सभी कर्तव्य को निभाने के लिए तैयार हूं। आप पहली बार विधायक के तौर पर विधानसभा में बैठेंगी। आपके क्या मुख्य मुद्दे रहेंगे? हम पार्टी के मेनिफेस्टो को लोगों तक लेकर जाएंगे। सरकार की योजनाएं उन्हें बताएंगे। हमारी कोशिश रहेगी कि घर-घर तक लोगों की योजनाएं जाएं। पार्टी क्या -क्या कर रही है? उन्हें पता होना चाहिए। मेरा पास मेनिफेस्टो है लेकिन मैं कैमरे पर नहीं बोल रही हूं क्योंकि होता है कि मैंने किसी गांव में विजिट किया और मुझे लगा कि वह यह चीज नहीं है। मैंने डायरी में नोट कर रखा है। मैं इन चीजों को कितने दिन में पूरा करूंगी। यह मेरे लिए भी चुनौतीपूर्ण होगा। मेरा पहला टर्म है। मैंने बहुत बहुत बेस्ट सोचा है और दिखाऊंगी 5 सालों में मैंने क्या काम किया है।'
क्या केंद्र में मुख्यमंत्री बनेंगी मैथिली?
मैथिली से पूछा गया कि आप अपने संगीत और राजनीति दोनों में समन्वय कैसे बिठाएंगी? उन्होंने कहा, 'मैं कोई नौकरी छोड़कर नहीं आई हूं। मेरे लिए बहुत आसान है। मैं संगीत का रियाज 2 घंटे पहले कर लूंगी और 2 घंटे रात में रियाज ज्यादा करूंगी। मैं जब तक जीऊंगी तब तक संगीत का रियाज करूंगी। मैं राजनीति में सेविका की तरह काम करूंगी। मैं अलीनगर में एक बेटी की तरह काम करूंगी जैसे उन्होंने मेरा ख्याल रखा है।'
क्या आपने मुख्यमंत्री बनने का सोचा है? मैथिली ने कहा नहीं, 'मैं सिर्फ अभी अलीनगर के बारे में सोच रही हूं। मैं सिर्फ अभी अपने लोगों की सेवा करना चाहती हूं। मैं अपने विधानसभा क्षेत्र के हर गांव के प्रभावित लोगों का नाम लिख रहा है जो किसी न किसी वजह से प्रभावित है। मैंने अपनी एक डायरी मेंटेन की है और उन लोगों के लिए पहले काम करूंगी। मैं सिर्फ अलीनगर देख रही हूं। अगर पार्टी का आदेश होगा कि आपको इस जिम्मेदारी से उस जिम्मेदारी पर जाना है तो वह अलग बात है लेकिन मेरी आंखों के सामने सिर्फ अलीनगर है।'
यह भी पढ़ें- अमाल ने मेकर्स पर लगाया बायस्ड-चीटर होने का आरोप, घरवालों पर भड़के बिग बॉस
आपको किन चीजों ने प्रभावित किया है? मैंथिली ने कहा, 'सबसे पहले तो मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र की बात करूं तो खराब सड़कों से मेरी क्षेत्र की महिलाएं बहुत प्रभावित है। पहले उसे ठीक करूंगी। महिलाओं की सुरक्षा की बात करें तो 20 सालों में काफी बदलाव हुआ है और युवाओं के लिए जो रोजगार की बातें की गई है उसमें हमारी पार्टी का जो घोषणापत्र है उसमें बहुत कुछ है। जब हम उसे एक्टिव तरीके से लोगों तक पहुंचाएंगे तो उसी में हमारे काम बनते चले जाएंगे।'
