पंजाब के तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को 60.95% मतदान दर्ज किया गया जो 2022 के विधानसभा चुनावों में हुए 65.81% मतदान से थोड़ा कम है। 222 बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हुई। वोटों की गिनती शुक्रवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई और शुरुआती रुझानों से लेकर 12वें राउंड तक पूरा माहौल राजनीतिक रूप से गर्म हो गया। पहले दौर में बढ़त बनाने वाली शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर धीरे-धीरे पिछड़ती गईं, जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने लगातार बढ़त बनाते हुए मुकाबले को एकतरफा करना शुरू कर दिया। हरमीत सिंह को कुल
मतगणना के हर राउंड के साथ तस्वीर साफ होती गई और संधू ने हजारों वोटों से बढ़त कायम रखी। वहीं स्वतंत्र उम्मीदवार मंदीप सिंह खालसा तीसरे नंबर पर रहते हुए कांग्रेस और बीजेपी जैसे बड़े दलों को पीछे छोड़ते दिखे। यह उपचुनाव AAP विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद हो रहा है और इसे सीमावर्ती क्षेत्र में भगवंत मान सरकार की लोकप्रियता की बड़ी परीक्षा माना जा रहा है।
यह भी पढे़ंः JDU की बढ़त वाली इन सीटों पर हो सकता खेल! RJD ने फंसा दिया चुनाव
वोट गिनती की स्थिति
- दो राउंड बाद: शिरोमणि अकाली दल (SAD) की उम्मीदवार सुखविंदर कौर 12091 वोटों से चुनाव हार गईं।
- चार राउंड बाद: आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू जीत गए।
- आठ राउंड बाद: हरमीत सिंह संधू 12091 वोट से आगे रहे।
उम्मीदवारों की स्थिति
स्वतंत्र उम्मीदवार मंदीप सिंह खालसा, जिन्हें अमृतपाल समर्थित SAD (वारिस पंजाब दे) और अन्य एंटी-बादल गुटों का समर्थन मिला है। स्वतंत्र उम्मीदवार फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं। उन्हें कुल 19620 वोट पड़े।
यह भी पढ़ें: बिहार में बाहुबलियों की सीटों का हाल क्या है, कौन जीत रहा?
उम्मीदवारों की स्थिति एक नजर में
- हरमीत सिंह संधू (AAP)
- करनबीर सिंह (कांग्रेस)
- सुखविंदर कौर रंधावा (SAD)
- हरजीत सिंह संधू (BJP)
