• PATNA
14 Nov 2025, (अपडेटेड 14 Nov 2025, 8:44 AM IST)
बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा। क्या नीतीश कुमार सरकार बना पाएंगे या महागठबंधन अपनी दमदारी दिखाएगा, पढ़ें पल-पल का हाल।
Bihar Assembly election results 2025 LIVE: बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। एनडीए और महागठबंधन दोनों गुटों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। एग्जिट पोल्स के नतीजे इशारा कर रहे हैं कि बिहार में एनडीए सरकार की वापसी हो रही है, वहीं महागठबंधन एक बार फिर विपक्ष में बैठ सकता है।
सुबह 8 बजे से रुझान भी आने शुरू हो जाएंगे। ज्यादातर एग्जिट पोल ने सत्तारूढ़ NDA को स्पष्ट विजेता बताया है, वहीं विपक्षी महागठबंधन ने कहा है कि एग्जिट पोल्स के नतीजे गलत साबित होंगे। हर सीट के पल-पल का हाल आप खबरगांव पर पढ़ सकते हैं।
बिहार के समीकरण पर एक नजर
NDA: बीजेपी, जेडीयू, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास), हिंदुस्तान आवाम मोर्चा, राष्ट्रीय लोक मंच
महागठबंधन: आरजेडी, कांग्रेस, लेफ्ट, विकास शील इंसान पार्टी
जन सुराज: प्रशांत किशोर की जन सुराज भी चुनावी मैदान में उतरी थी। एग्जिट पोल्स में नतीजे प्रशांत किशोर के पक्ष में नहीं रहे।
सीएम उम्मीदवार: महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया है। एनडीए ने अभी नाम तय नहीं किया है, चुनाव नीतीश कुमार की ही अगुवाई में लड़ा गया है।
बिहार चुनाव के पल-पल का हाल पढ़ें-
Live Updates
November 14, 08:43
LIVE: 74 सीटों पर आगे NDA, 53 पर महागठबंधन, बिहार में किसकी बहार?
शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलती नजर आ रही है। महागठबंधन भी कांटे की टक्कर दे रही है। 74 सीटों पर शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे है, वहीं 57 सीटों पर महागठबंधन को बढ़त नजर आ रही है।
November 14, 08:21
बिहार में कौन-किस सीट से जीत रहा है? देखिए हाल
November 14, 08:01
आरजेडी नेताओं को चुनाव से क्या उम्मीद है?
आरजेडी नेता विश्वनाथ यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में वोटिंग पर कहा है कि सबका समर्थन है और बिहार में बदलाव का एहसास है और तेजस्वी की सरकार आने वाली है।
राजस्थान के अंता विधानसभा में उपचुनाव हो रहा है। बारां में मतगणना की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। बीजेपी नेता कंवर लाल मीणा को राजस्थान विधानसभा से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी, उपचुनाव 11 नवंबर को हुए थे।
राघोपुर: तेजस्वी यादव, महागठबंधन से सीएम उम्मीदवार महुआ सीट: तेज प्रताप यादव, जन शक्ति जनता दल के प्रमुख तारापुर: सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम, बिहार अलीनगर: मैथिली ठाकुर, बीजेपी
November 14, 06:46
सरकार बनाने के लिए कितनी सीटें चाहिए?
बिहार में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है। सरकार बनाने के लिए कम से कम 122 सीटें चाहिए।
November 14, 06:45
गिनती कब शुरू होगी?
सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट से वोट गिने जाएंगे, फिर ईवीएम की गिनती होगी। 243 विधानसभा सीटों के सभी नतीजों का एलान आज ही होगा। शाम तक यह पता चल जाएगा कि किसकी सरकार बन रही है।