logo

ट्रेंडिंग:

'सिर्फ राहुल गांधी को पता था बिहार का नतीजा', BJP ने कसा तंज

बिहार के चुनाव नतीजे आने शुरू हो गए हैं। एनडीए की सरकार फिर बनने जा रही है। इस बीच 'वोट चोरी' को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी पर तंज कसा है।

vinod tawde

बीजेपी नेता विनोद तावड़े। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

बिहार में एनडीए एक बार फिर सरकार बनाने जा रहा है। महागठबंधन 40 से भी कम सीटों पर सिमटता दिख रहा है। कांग्रेस का तो सूपड़ा साफ हो गया है। 60 से ज्यादा सीटों पर लड़ने वाली कांग्रेस डबल डिजिट तक भी नहीं पहुंच पाई है। कांग्रेस को सिर्फ 5 सीटें मिलती दिख रही है। बिहार में बीजेपी 90 से ज्यादा सीटें जीत रही हैं। 


नतीजों के बाद कांग्रेस जहां चुप है तो बीजेपी का जोश हाई है। बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि सिर्फ राहुल गांधी को ही बिहार के नतीजों के बारे में पता था। बिहार में बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि 'अगर किसी को नतीजों के बारे में पता था तो वह सिर्फ और सिर्फ राहुल गांधी थे।'

 

यह भी पढ़ें-- फ्रेंडली फाइट पड़ गई भारी, 9 में एक भी सीट पर नहीं जीत पाया महागठबंधन

ऐसा क्यों बोले विनोद तावड़े?

विनोद तावड़े असल में राहुल गांधी की ओर से 'वोट चोरी' के आरोप लगाए जाते रहे हैं। हाल ही में राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाया था। इसी को लेकर विनोद तावड़े ने राहुल गांधी पर तंज कसा है।


विनोद तावड़े ने कहा, 'अगर आज के नतीजों की जानकारी किसी को थी तो वह निश्चित रूप से राहुल गांधी को थी। इसलिए उन्होंने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और वोट चोरी का बहाना बनाया।'

 

 

उन्होंने कहा, 'वोट चोरी मुद्दा ही नहीं है। वोटर लिस्ट से जो वोट काटे गए, वह डुप्लीकेट, मृतकों और बांग्लादेशी घुसपैठियों के थे। बिहार की जता खुश है कि आज डबल वोट नहीं है और राहुल गांधी के वोट चोरी के नारे को भी जनता ने पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया।' 


उन्होंने आगे कहा, 'बिहार की जनता ने बिहार के विकास को गति देने के लिए वोट दिया है। आने वाले दिनों में एनडीए सरकार बिहार के विकास को गति देगी।

 

यह भी पढ़ें-- जो राहुल गांधी नहीं कर सके, वह ओवैसी ने कर दिया; 5 सीटों पर AIMIM ने पलटी बाजी

कितनी सीटें जीत रहा महागठबंधन?

महागठबंधन 40 से भी कम सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है। आरजेडी के खाते में 26 और कांग्रेस के 5 सीटें आती दिख रही हैं। वहीं, लेफ्ट पार्टियां सिर्फ 3 सीटों पर सिमट रही है। मुकेश सहनी की VIP तो खाता भी नहीं खोल पाई।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap