बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की आंधी देखने को मिली। सबसे अधिक 89 सीटों पर बीजेपी और 85 सीटों पर जेडीयू ने जीत हासिल की। चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) ने 19 सीटों पर अपनी जीत का परचम लहराया। एनडीए गठबंधन की हम ने पांच और उपेंद्र कुशवाही की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने चार सीटों पर कब्जा जमाया है। हालांकि इस प्रचंड आंधी में भी बीजेपी के 12 और जेडीयू के 16 प्रत्याशियों को जीत नसीब नहीं हो सकी। किसी को 178 तो किसी को 221 वोट से हार का सामना करना पड़ा। जेडीयू और बीजेपी ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था।
ढाका विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद रोचक रहा। यहां आरजेडी के फैसल रहमान ने बीजेपी के पवन कुमार जायसवाल को सिर्फ 178 मतों से हराया है। चनपटिया सीट पर बीजेपी उम्मीदवार को 602 वोट से हार देखनी पड़ी। बायसी सीट पर भी हार जीत का फैसला सिर्फ 221 वोट से तय हुआ। रामगढ़ विधानसभा सीट पर बीएसपी उम्मीदवार सतीश कुमार ने बीजेपी के अशोक कुमार सिंह को सिर्फ 30 वोटों से शिकस्त दी। जहानाबाद विधानसभा सीट पर जेडीयू के चंदेश्वर प्रसाद को 793 वोट से हार का मुंह देखना पड़ा।
यह भी पढ़ें: 'बिहार में कभी वापस नहीं आएगी कट्टा सरकार', जीत के बाद बोले PM मोदी
इन सीटों पर हारे बीजेपी प्रत्याशी
| विधानसभा |
बीजेपी प्रत्याशी |
कितने वोट से हारे |
| ढाका |
पवन कुमार |
178 |
| बिस्फी |
हरिभूषण ठाकुर |
8107 |
| गोह |
डॉ. रणविजय कुमार |
4041 |
| राघोपुर |
सतीश कुमार |
14532 |
| वारसालीगंज |
अरुणा देवी |
7543 |
| सहरसा |
आलोक रंजन |
2038 |
| चनपटिया |
उमाकांत सिंह |
602 |
| फारबिसगंज |
विद्या सागर केशरी |
221 |
| बायसी |
विनोद कुमार |
27251 |
| रामगढ़ |
अशोक कुमार सिंह |
30 |
| कोचाधामन |
बीना देवी |
37002 |
| किशनगंज |
स्वीटी सिंह |
12794 |
यह भी पढ़ें: 'यह सुशासन और विकास की जीत', पीएम मोदी-शाह ने बिहार की प्रचंड जीत पर क्या कहा?
इन सीटों पर हारे जेडीयू प्रत्याशी
| विधानसभा |
जेडीयू प्रत्याशी |
कितने वोट से हारे |
| जोकीहाट |
मंजर आलम |
28803 |
| परसा |
छोटे लाल राय |
25772 |
| रानीगंज |
अचमित ऋषिदेव |
8530 |
| रघुनाथपुर |
विकास कुमार सिंह |
9248 |
| मोरवा |
विद्या सागर सिंह निषाद |
8671 |
| जहानाबाद |
चंदेश्वर प्रसाद |
793 |
| मधेपुरा |
कविता कुमारी साहा |
7809 |
| माहिषी |
गुंजेश्वर साह |
3740 |
| मटिहानी |
राजकुमार सिंह |
5290 |
| चकई |
सुमित कुमार सिंह |
12972 |
| वाल्मीकिनगर |
धीरेंद्र प्रताप सिंह |
1675 |
| अररिया |
शगुफ्ता अजाम |
12741 |
| मनिहारी |
शंभू कुमार सुमन |
15168 |
| अमौर |
सबा जफर |
38928 |
| काराकाट |
महाबली सिंह |
2836 |
| बिभूतिपुर |
रवीना कुशवाहा |
10281 |