logo

ट्रेंडिंग:

7 राज्यों में 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, कहां कौन जीत रहा? देखिए आंकड़े

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों के साथ-साथ 7 राज्यों की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के भी नतीजे आ रहे हैं। कहां, क्या हाल है, आइए जानते हैं।

Bye Elections 2025

विधानसभा चुनाव चुनाव 2025 (Photo Credit: Sora)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

देश के 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती हो रही है। जिन राज्यों में उपचुनाव हो रहे हैं, वहां के सत्तारूढ़ दल ही चुनाव जीतते नजर आ रहे हैं। कुछ राज्य अपवाद हैं। मिजोरम की मुख्य विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट ने शुक्रवार को मामित जिले की डंपा विधानसभा सीट पर कब्जा बरकरार रखा है। 

आर लालथंगलियाना ने सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट के वनलालसैलोवा को 562 मतों के अंतर से हराया है। लालथंगलियाना जोरमथांगा के नेतृत्व वाली पिछली एमएनएफ सरकार में स्वास्थ्य, वाणिज्य और उद्योग सहित कई विभागों के कैबिनेट मंत्री थे। डंपा विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को वोटिंग हुई थी। 

यह भी पढ़ें: LIVE: सभी सीटों के रुझान आए, JDU से बड़ी पार्टी बनी BJP; महागठबंधन का क्या हाल?

 

बाकी 6 राज्यों के हाल क्या हैं, सीटवार क्या आंकड़े हैं, आइए समझते हैं

उपचुनाव के नतीजे क्या रहे?

  • डंपा, मिजोरम: डॉ. आर. लालथंगलियाना इस विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव जीत गए हैं। वह मिजो नेशनल फ्रंट के सीनियर नेता हैं। जोरम पीपुल मूवमेंट के नेता वानलालसैलोवा दूसरे नंबर हैं।  तीसरे नंब पर कांग्रेस के जॉन रोटलुआंगलियाना हैं। लालथंगलियाना को कुल 6981 वोट पड़े। उन्होंने वानलालसैलोवा को 562 वोटों से हरा दिया। उन्हें कुल 6419 वोट पड़े थे। जुलाई में एमएनएफ के मौजूदा विधायक लालरिंतलुआंगा साइलो के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए हैं। 

  • बड़गाम, जम्मू और कश्मीर: आगा सैय्यद मुंतजिर मेहदी चुनाव जीतते नजर आ रहे हैं। वह जम्मू-कश्मीर पी्पुल्स डेमेक्रेटिक पार्टी से हैं। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता आगा सैय्यद महमूद अल मोसावी को पीछे छोड़ दिया है। तीसरे नंबर पर मोहम्मद समीर भट हैं। 

  • नगरोटा, जम्मू और कश्मीर: बीजेपी नेता देवयानी राणा रुझानों में आगे हैं। उन्होंने नेशनल पैंथर्स पार्टी के नेता हर्ष देव सिंह को पीछे छोड़ दिया है। तीसरे नंबर पर शमीम बेगम हैं, वह नेशनल कॉन्फ्रेंस से हैं। 
  • घटशिला, झारखंड: झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोमेश चंद्र सोरेन आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर बीजेपी के बाबू लाल सोरेन हैं। तीसरे नंबर पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के उम्मीदवार रामदास मुर्मू हैं। 

  • नुआपाड़ा, ओडिशा: बीजेपी के जय ढोलकिया चुनाव जीतते नजर आ रहे हैं। उन्हें कुल 54980 से ज्यादा वोट पड़े हैं। दूसरे नंबर पर बीजू जनता दल की नेता स्नेहांगी छुरिया हैं। तीसरे नंबर पर घासी राम माझी हैं। वह कांग्रेस से हैं। 

यह भी पढ़ें: LIVE: राघोपुर में तेजस्वी पिछड़े, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी पीछे

  • तरनतारन, पंजाब: आम आदमी पार्टी के नेता हरमीत सिंह संधू यह चुनाव जीतते नजर आ रहे हैं। वह 7 हजार वोटों से ज्यादा बढ़त हासिल किए हुए हैं। शिरोमणी अकाली दल की नेता सुखविंदर कौर दूसरे नंबर पर हैं। मनदीप सिंह खालसा तीसरे नंबर पर हैं। 

  • अंता, राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रमोद जैन चुनाव जीतते नजर रहे हैं। दूसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीना हैं। तीसरे नंबर पर मोरपाल सुमन हैं, वह बीजेपी से हैं। 

  • जुबली हिल्स, तेलंगाना: कांग्रेस नेता नवीन यादव चुनाव जीतते नजर आ रहे हैं। दूसरे नंबर पर भारत राष्ट्र समिति की प्रत्याशी मगांती सुनीता गोपीनाथ हैं। तीसरे नंबर पर बीजेपी नेता दीपक रेड्डी लंकला हैं। 
Related Topic:

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap