बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीएन की आंधी दिख रही है। करीब 200 सीटों पर उसके प्रत्याशी आगे हैं। बीजेपी ने 91 और जेडीयू ने 81 सीटों पर बढ़त बना रखी है। मगर जेडीयू की कुछ सीटों पर कांटे का मुकाबला है। कोई 290 तो कोई 146 वोट से आगे हैं। अभी इन सीटों पर कई राउंड की गिनती बाकी हैं। ऐसे में अंतिम नतीजे आने तक कुछ भी हो सकता है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाली आरजेडी 28 सीटों पर आगे चल रही है। चिराग पासवान की पार्टी ने 22 सीटों पर बढ़त बना रखी है।
- चकाई विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी सुमित कुमार सिंह आठ राउंड तक 290 वोट से आगे थे। मगर नौवें राउंड में आरजेडी की सवित्री देवी ने 1643 मतों से बढ़त हासिल कर ली। यहां अभी 21 राउंड की गिनती बाकी है।
यह भी पढ़ें: बिहार में बाहुबलियों की सीटों का हाल क्या है, कौन जीत रहा?
- रफीगंज विधानसभा सीट पर जेडीयू और आरजेडी के बीच कड़ा मुकाबला है। जेडीयू प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह सिर्फ 146 मतों से आगे हैं। 19260 मतों के साथ आरजेडी के गुलाम शहीद दूसरे स्थान पर हैं। यहां अभी सिर्फ छह राउंड की काउंटिंग हुई है। 25 राउंड की मतगणना बाकी है।
- दुमरांव विधानसभा सीट से जेडीयू के राहुल कुमार सिंह 376 वोट से आगे हैं। 16 राउंड की गिनती हो चुकी है। सिर्फ 12 राउंड की मतगणना बाकी है। भाकपा माले के प्रत्याशी डॉ. अजीत कुमार सिंह को अभी 48152 वोट मिले हैं।
- चेरिया-बरियारपुर सीट पर जेडीयू के अभिषेक आनंद 15 राउंड के बाद 1137 मतों से बढ़त बना रखी है। आरजेडी के सुशील कुमार मामूली अंतर से दूसरे स्थान पर हैं। जन सुराज पार्टी के मृत्युंजय कुमार को अभी 12324 वोट मिले हैं।
यह भी पढ़ें: चुनाव जीतकर बदली पार्टी तो क्या होगा? मुकुल रॉय के उदाहरण से समझें नेता
- नरकटिया विधानसभा सीट पर कुछ भी हो सकता है। जेडीयू के विशाल कुमार सिर्फ 629 वोट से आगे हैं। 49966 वोट के साथ आरजेडी के शमीम अहमद दूसरे स्थान पर हैं। अभी 13 राउंड की वोटिंग हुई है। 26 राउंड तक मतगणना होनी है। जन सुराज पार्टी के लाल बाबू प्रसाद को अभी 2893 वोट मिले हैं।
नोट: यह अंतिम नतीजे नहीं है। अभी कई राउंड की मतगणना बाकी है। आखिरी परिणाम बदल सकता है।