logo

ट्रेंडिंग:

अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' में छाए आर माधवन, दर्शकों को कैसी लगी फिल्म?

अजय देवगन, रकुलप्रीत और आर माधवन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' रिलीज हो चुकी है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।

De De Pyaar De 2

दे दे प्यार दे 2, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

साल 2019 में अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय के साथ रकुलप्रीत मुख्य भूमिका में थी। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया था। दर्शक इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

 

6 साल बाद फिल्म का सीक्वल रिलीज हुआ है। इस बार फिल्म में अजय, रकुलप्रीत सिंह, आर माधवान और गौतमी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है। यह एक रोमकॉम मूवी है। दर्शक ट्विटर पर फिल्म को लेकर लगातार रिव्यू दे रहे हैं। आइए जानते हैं फिल्म को लेकर दर्शकों ने क्या रिव्यू दिया है?

 

यह भी पढ़ें- अमाल ने मेकर्स पर लगाया बायस्ड-चीटर होने का आरोप, घरवालों पर भड़के बिग बॉस

दे दे प्यार दे 2 रिव्यू

'दे दे प्यार दे 2' को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में आर माधवन के कैरेक्टर को लोगों ने खूब पसंद किया है। आर माधवन फिल्म में 20 साल की लड़की के पिता का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में रकुल की ऐक्टिंग कमाल की हैं। वह जितनी बार स्क्रीन पर दिखती है लोगों का दिल जीत लेती है। मिजान जाफरी की परफॉर्मेंस को भी लोगों ने खूब पसंद किया है।

दर्शकों ने फिल्म को बताया पैसा वसूल

एक यूजर ने लिखा, फिल्म में आर माधवन और अजय देवगन कमाल लग रहे हैं। दूसरे व्यक्ति ने लिखा, हर किरदार का काम काबिले तारीफ है। तीसरे व्यक्ति ने लिखा, लंबे समय बाद कोई अच्छी फिल्म देखी है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें- 'घर में बच्चे नहीं हैं, शर्म नहीं आती...', मीडिया पर क्यों भड़के सनी देओल?

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन 7 से 8 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा जरूर मिलेगा। इस फिल्म का बजट करीब 25 करोड़ रुपये है। फिल्म आसानी से बजट के आंकड़ों को पार सकती है। 'दे दे प्यार दे' ने बॉक्स ऑफिस पर 143 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap