logo

ट्रेंडिंग:

कामिनी कौशल का हुआ निधन, 98 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड की वेटरन अभिनेत्री कामिनी कौशल का निधन हो गया। मनोरंजन जगत में उनके निधन से शोक का माहौल है।

Kamini Kaushal

कामिनी कौशल, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

बॉलीवुड की वेटरन अभिनेत्री कामिनी कौशल का निधन हो गया है। उन्होंने 98 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। कामिनी कौशल ने अपने समय में कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

 

कामिनी कौशिक को बिमल रॉय की फिल्म 'बिराज बाहू' (1954) से पहचान मिली थी। वह आखिरी बार आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आई थीं। करीना ने उनकी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

यह भी पढ़ें- अमाल ने नेशनल टीवी पर पिता को बताया 'असफल', भड़के लोग बोल- 'शर्म आनी चाहिए'

कामिनी कौशल ने इन फिल्मों में किया था काम

कामिनी ने 1940 से लेकर 2019 तक इंडस्ट्री में काम किया था। उन्होंने अपने करियर में 70 से अधिक फिल्मों में काम किया था। उन्होंने सिर्फ फिल्मों में ही नहीं टेलीविजन पर भी खूब काम किया था। 1946 में उनकी फिल्म 'नीचा नागर' रिलीज हुई थी जिसने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड भी जीता था। उन्हें 2015 में फिल्म फेयर अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वह शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस'शाहिद की 'कबीर सिंह' और आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आई थीं।

कामिनी का असली नाम उमा कश्यप था

उन्होंने दो भाई ( 1947), शहीद (1948),नदिया के पार (1948), शबनम, आरजू ( 1950), जिद्दी ( 1948), पारस, नमूना, समेत कई कई फिल्मों में काम किया था। उन्होंने उस समय के सुपरस्टार दिलीप कुमार, राज कपूर और धर्मेंद्र जैसे सितारों संग काम किया था। कामिनी का असली नाम उमा कश्यप था। उन्होंने 1949 में बी.एस सूद से शादी की थी।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap