logo

ट्रेंडिंग:

भारत या साउथ अफ्रीका, ईडन गार्डन्स पर किसका रिकॉर्ड ज्यादा मजबूत है?

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर को 2 मैचों वाली टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। आइए जानते हैं ईडन गार्डन्स के मैदान में भारत और साउथ अफ्रीका का रिकार्ड कैसा रहा है।

Eden garden

ईडन गार्डन्स का मैदान: Photo Credit: Wikipedia

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का रोमांच 14 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जाएगा। यह टेस्ट मैच कई मायनों में खास है, एक तरफ जहां टीम इंडिया करीब छह साल बाद इस मैदान पर लाल गेंद का मैच खेलने उतरने जा रही है। यह मुकाबला विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के लिहाज से भी बेहद अहम है क्योंकि भारत का सामना मौजूदा चैम्पियन दक्षिण अफ्रीका से होगा।

 

शुभमन गिल की कप्तानी में उतरने वाली टीम इंडिया के लिए यह टेस्ट घरेलू सीजन की बड़ी चुनौती माना जा रहा है। भारत ने ईडन गार्डन्स में अब तक कुल 42 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 13 जीते हैं जबकि 9 में हार मिली और 20 ड्रॉ रहे हैं। यह मैदान भारतीय क्रिकेट इतिहास की कई यादगार जीतों का गवाह रहा है, जिसमें 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वीवीएस लक्ष्मण की ऐतिहासिक पारी आज भी चर्चा में रहती है।

 

यह भी पढ़ें: विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप: सम्राट राणा ने जीता गोल्ड, चीन के खिलाड़ी को हराया

भारत का ईडन गार्डन्स में रिकॉर्ड

भारत ने अब तक इस मैदान पर 42 टेस्ट मैच खेले हैं। इस ऐतिहासिक ग्राउंड पर भारत ने पहला टेस्ट 1934 में खेला था जबकि आखिरी टेस्ट 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ हुआ था। इन 42 मैचों में से भारत ने 13 मैच जीते, 9 हारे, और 20 मुकाबले ड्रॉ रहे। भारत ने इस मैदान पर पहली जीत 1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ 187 रन से दर्ज की थी जबकि आखिरी हार 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ आई थी।

 

यह भी पढ़ें: 'उनसे पूछा गया था, उन्होंने मना कर दिया..', मोहम्मद शमी पर चौंकाने वाला दावा

भारत बनाम साउथ अफ्रीका

इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच अब तक 3 टेस्ट मैच खेले गए हैं। भारत ने 2 मैच जीते, जबकि साउथ अफ्रीका ने 1 मैच अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका की यह अकेली जीत 1996 में आई थी। इसके बाद भारत ने 2004 में 8 विकेट से और 2010 में पारी और 57 रन से अफ्रीका को मात दी थी।

ईडन गार्डन्स पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए हमेशा मददगार मानी जाती है।
  • वीवीएस लक्ष्मण ने यहां 10 टेस्ट में 1217 रन बनाए हैं और वह सबसे आगे हैं।
  • उनके बाद राहुल द्रविड़ ने 962 रन और सचिन तेंदुलकर ने 872 रन का बनाए हैं।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

  • यह मैदान स्पिनरों के लिए हमेशा मददगार रहा है।
  • हरभजन सिंह ने यहां 7 मैचों में 46 विकेट लेकर शीर्ष स्थान हासिल किया है।
  • उनके बाद अनिल कुंबले और बिशन सिंह बेदी का नाम आता है।
  • तेज गेंदबाजों में कपिल देव ने भी यहां शानदार प्रदर्शन किया था।

भारत की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर/उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, पु जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, और आकाश दीप।

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट: 14 नवंबर – ईडन गार्डन्स, कोलकाता

दूसरा टेस्ट: 22 नवंबर – गुवाहाटी 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap