logo

ट्रेंडिंग:

हिमाचल के चंबा में क्यों फैल गया सांप्रदायिक तनाव? पुलिस ने 7 को किया अरेस्ट

चंबा शहर के सुरारा इलाके में दो समुदायों के बीच बुधवार को हिंसक झड़प हो गई थी, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया।

chamba tension

चंबा में प्रदर्शन करते लोग। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

हिमाचल प्रदेश के चंबा शहर के सुरारा इलाके में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद तनाव फैल गया है। शुक्रवार को शहर में तनाव का दूसरा दिन है। चंबा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि बुधवार शाम दोनों समुदायों में झड़प हो गई थी। मामले में अबतक सात लोगों को हिरासत में लिया गया है।

 

पुलिस ने बताया कि बुधवार देर शाम युवकों के एक समूह ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो युवक घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने के बाद उसे चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

 

यह भी पढ़ें: तरनतारन उपचुनाव: हरमीत सिंह संधू की जीत, कांग्रेस-BJP का बुरा हाल

पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प

मामले की जानकारी फौरन स्थानीय लोगों के बीच फैल गईपुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गईइस झड़प के बाद शहर में अफरा-तफरी मच गईस्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग 30 लोग मोटरसाइकिलों पर आएइन सभी लोगों में तीनों युवकों पर हमल कर दिया और देवताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे

 

जानकारी के मुताबिक, युवकों की पिटाई की घटना के तुरंत बाद, बड़ी संख्या में लोग स्थानीय पुलिस चौकी के बाहर इकट्ठा हो गए। भीड़ पुलिस से आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करने लगी।

आरोपियों को हवाले करने की मांग

इसके बाद बाद में भीड़ ने पुलिस चौकी के बाहर धरना दिया और आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग की। बवाल बढ़ने पर पुलिस के आला अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया और स्थानीय लोगों से सहयोग करने का आग्रह किया। पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझा कर धरना खत्म करवा दिया।

 

यह भी पढ़ें: ड्रग माफिया का दावा, रेव पार्टी में बॉलीवुड के लोगों संग आता था दाऊद का भतीजा

 

हालांकि, गुरुवार सुबह, स्थानीय संगठनों और लोगों ने फिर से विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों ने कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोक दिया और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई। पुलिस का कहना है कि इस झड़प में दोनों समूहों के बीच पुरानी दुश्मनी रही है।

चंबा के ASP ने क्या कहा?

चंबा के ASP हितेश लखनपाल ने बताया कि इस मामले में अब तक सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। एएसपी ने कहा, 'करीब 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। एक आरोपी को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य को पठानकोट में मामून छावनी के पास से गिरफ्तार किया गया।'

 

एएसपी ने आगे कहा कि आगे किसी भी तरह की अशांति को रोकने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap