logo

ट्रेंडिंग:

तरनतारन उपचुनाव: हरमीत सिंह संधू की जीत, कांग्रेस-BJP का बुरा हाल

पंजाब के तरतारन विधानसभा के उपचुनाव के वोटों की गिनती शुक्रवार की सुबह से शुरू हुई और कुछ ही देर में AAP पार्टी के उम्मीदवार ने बढ़त बना ली है। यह उपचुनाव AAP विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद हो रहा है

harmeet singh

हरमीत सिंह संधू और भगवंत मान। (Photo Credit: AAP)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

पंजाब के तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को 60.95% मतदान दर्ज किया गया जो 2022 के विधानसभा चुनावों में हुए 65.81% मतदान से थोड़ा कम है। 222 बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हुई। वोटों की गिनती शुक्रवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई और शुरुआती रुझानों से लेकर 12वें राउंड तक पूरा माहौल राजनीतिक रूप से गर्म हो गया। पहले दौर में बढ़त बनाने वाली शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर धीरे-धीरे पिछड़ती गईं, जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने लगातार बढ़त बनाते हुए मुकाबले को एकतरफा करना शुरू कर दिया। हरमीत सिंह को कुल 

42649 वोट पड़े। उन्होंने 12091 वोटों से जीत हासिल की है।

 

मतगणना के हर राउंड के साथ तस्वीर साफ होती गई और संधू ने हजारों वोटों से बढ़त कायम रखी। वहीं स्वतंत्र उम्मीदवार मंदीप सिंह खालसा तीसरे नंबर पर रहते हुए कांग्रेस और बीजेपी जैसे बड़े दलों को पीछे छोड़ते दिखे। यह उपचुनाव AAP विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद हो रहा है और इसे सीमावर्ती क्षेत्र में भगवंत मान सरकार की लोकप्रियता की बड़ी परीक्षा माना जा रहा है।

 

यह भी पढे़ंः JDU की बढ़त वाली इन सीटों पर हो सकता खेल! RJD ने फंसा दिया चुनाव

वोट गिनती की स्थिति

  • दो राउंड बाद: शिरोमणि अकाली दल (SAD) की उम्मीदवार सुखविंदर कौर 12091 वोटों से चुनाव हार गईं।
  • चार राउंड बाद: आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू जीत गए।
  • आठ राउंड बाद: हरमीत सिंह संधू 12091 वोट से आगे रहे।

उम्मीदवारों की स्थिति

स्वतंत्र उम्मीदवार मंदीप सिंह खालसा, जिन्हें अमृतपाल समर्थित SAD (वारिस पंजाब दे) और अन्य एंटी-बादल गुटों का समर्थन मिला है। स्वतंत्र उम्मीदवार फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं। उन्हें कुल 19620 वोट पड़े। 

 

यह भी पढ़ें: बिहार में बाहुबलियों की सीटों का हाल क्या है, कौन जीत रहा?

उम्मीदवारों की स्थिति एक नजर में

  • हरमीत सिंह संधू (AAP)  
  • करनबीर सिंह (कांग्रेस)  
  • सुखविंदर कौर रंधावा (SAD) 
  • हरजीत सिंह संधू (BJP) 

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap