नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 28 मई को होने वाली CUET UG 2026 परीक्षा को पोस्टपोन कर दिया है, यानी तारीख बदल दी गई है। एजेंसी ने रविवार शाम को एक ऑफिशियल नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया कि बकरीद (ईद-उल-जुहा) की छुट्टी में बदलाव के कारण यह फैसला लिया गया है। 28 मई को होने वाली परीक्षाएं अब बाद में दोनों शिफ्ट में होंगी।
NTA के इस फैसले के बाद लाखों छात्रों को नई परीक्षा तिथि का इंतजार है। एजेंसी ने साफ किया है कि प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए संशोधित शेड्यूल जल्द अलग से जारी किया जाएगा। फिलहाल छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से NTA और CUET की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
यह भी पढ़ें: AIBE 21 के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से डायरेक्ट करें डाउनलोड
सरकारी छुट्टी में बदलाव बना वजह
NTA की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि सरकार की तरफ से बकरीद की सार्वजनिक छुट्टी की तारीख में बदलाव की सूचना मिलने के बाद परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया। ऐसे में जिन छात्रों की परीक्षा 28 मई को तय थी, उन्हें अब नई तारीख पर परीक्षा देनी होगी। हालांकि एजेंसी ने अभी नई परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की है।
यह भी पढ़ें: JEE निकालकर भी नहीं ले पाएंगे IIT-NIT में एडमिशन, CBSE ने तोड़ा छात्रों का सपना
छात्रों को तैयारी जारी रखने की सलाह
NTA ने छात्रों से कहा है कि वे परीक्षा स्थगित होने के बावजूद अपनी तैयारी जारी रखें। एजेंसी ने यह भी बताया कि किसी तरह की परेशानी या जानकारी के लिए छात्र हेल्पडेस्क और आधिकारिक ईमेल सपोर्ट की मदद ले सकते हैं। माना जा रहा है कि 28 मई को होने वाली परीक्षाओं की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी ताकि छात्रों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े।
CUET UG 2026 परीक्षा 13 मई से शुरू हुई थी और इसे देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कई अन्य शिक्षण संस्थानों में अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा अलग-अलग विषयों और कई शिफ्ट में कराई जा रही है। बड़ी संख्या में छात्र इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।