एशिया कप Final हारने वाले भारतीय कप्तान

कुछ ही दिनों में शुरू होगा एशिया कप

एशिया कप 2025 में चंद दिन शेष रह गए हैं। भारतीय टीम अपना पहला मैच 10 सितंबर को खेलेगी।

Image Source: ACC/X

भारतीय टीम ने जीते सर्वाधिक खिताब

टीम इंडिया रिकॉर्ड 8 बार एशिया कप खिताब जीत चुकी है। मोहम्मद अजहरुद्दीन, MS धोनी और रोहित शर्मा ने 2-2 बार टीम को चैंपियन बनाया है।

Image Source: ICC/X

तीन फाइनल गंवा चुकी है टीम इंडिया

भारत को 3 बार एशिया कप फाइनल में हार का भी सामना करना पड़ा है। चलिए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों की कप्तानी में टीम इंडिया ने खिताबी मुकाबला गंवाया है।

Image Source: ICC/X

सचिन की कप्तानी में भारत ने गंवाया फाइनल

भारत को एशिया कप फाइनल में पहली हार 1997 में मिली थी, तब टीम की कमान सचिन तेंदुलकर के हाथों में थी।

Image Source: ICC/X

श्रीलंका से हारी भारतीय टीम

टीम इंडिया ने कोलंबो में खेले गए उस खिताबी मुकाबले में 240 रन का टारगेट रखा था, जिसे श्रीलंका ने 36.5 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

Image Source: ICC/X

गांगुली की कप्तानी में भी मिली हार

दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली भी एशिया कप फाइनल गंवा चुके हैं। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम 2004 का फाइनल हारी थी।

Image Source: ICC/X

बल्लेबाजों ने किया निराश

भारत को यह हार एक बार फिर श्रीलंका के हाथों कोलंबो में मिली थी। टीम इंडिया 229 रन के टारगेट का पीछा करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 203 रन ही बना सकी।

Image Source: ICC/X

धोनी की कप्तानी में मिली करारी हार

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 2008 एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने बुरी तरह से हराया था।

Image Source: ICC/X

मेंडिस की फिरकी में फंस गया था भारत

पाकिस्तान के कराची में 274 रन का टारगेट सेट करने के बाद श्रीलंका ने अजंता मेंडिस के 6 विकेट की बदौलत भारत को 173 रन पर ही ढेर कर दिया।

Image Source: ICC/X