विराट कोहली आईपीएल 20213 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ 1 रन से शतक से चूक गए थे।
कोहली आरसीबी की पारी की आखिरी गेंद पर दो रन लेकर शतक पूरा करने के प्रयास में रन हो गए थे। आरसीबी यह मैच 4 रन से जीती थी।
पृथ्वी शॉ को आईपीएल 2019 में केकेआर के लॉकी फॉर्ग्यूसन ने शतक बनाने से रोक दिया था।
186 रन के चेज में पृथ्वी 55 गेंद में 99 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली कैपिटल्स ने यह मुकाबला सुपर ओवर में जीता था।
ईशान किशन आईपीएल 2021 में आरसीबी के खिलाफ 99 रन पर आउट होकर 1 रन से शतक से चूक गए थे।
उनकी आतिशी पारी के बावजूद मुंबई इंडियंस हार गई थी। आरसीबी ने यह मैच सुपर ओवर में अपने नाम किया था।
आईपीएल 2020 में किंग्स XI पंजाब (पंजाब किंग्स) की ओर से खेलते हुए क्रिस गेल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 99 रन पर आउट हो गए थे।
ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 1 रन से शतक से चूक गए थे।
ऋतुराज की 99 रन की पारी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने 202 रन का स्कोर खड़ा किया और फिर SRH को 189 पर रोक 13 रन से बाजी मार ली।