सचिन तेंदुलकर मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर हैं।
सचिन को 1997-98 में खेल रत्न से सम्मानित किया गया था।
महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद 3 साल के अंदर ही खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित हो गए थे।
धोनी को 2007 में देश का सर्वोच्च खेल सम्मान मिला। अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जिताने के बाद उन्हें यह अवॉर्ड दिया गया।
सचिन-धोनी के बाद विराट कोहली खेल रत्न से सम्मानित होने वाले तीसरे क्रिकेटर हैं।
कोहली को 2017 में खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया था।
रोहित शर्मा को 2020 में खेल रत्न से सम्मानित किया गया था।
2019 वर्ल्ड कप में 5 शतक लगाने के बाद रोहित को देश के सबसे बड़े खेल सम्मान से नवाजा गया था।
टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज खेल रत्न से सम्मानित होने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं।
महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रखने वाली मिताली को 2021 में खेल रत्न अवॉर्ड मिला था।