हेयर कलर आपके लुक में चार चांद लगा देता है लेकिन इसकी वजह से बालों को नुकसान भी पहुंचता है।
बार-बार कलर करवाने से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। कलर करवाने से बालों की नमी खो जाती है।
केमिकल की वजह से बालों की जड़े कमजोर हो जाती है।
बालों को कलर की वजह से स्कैल्प में खुजली और जलन की समस्या होती है।
लगातार कलर की वजह से बाल डल और डैमेज हो जाते हैं। समय के साथ बाल पतले हो जाते हैं।
बाल कलर करने की वजह से दो मुंहे बाल की समस्या बढ़ जाती है। दो मुंहे बालों की वजह से ग्रोथ कम हो जाती है।
बाल कलर की वजह से सफेद बाल की समस्या बढ़ जाती है।
बाल कलर करने की वजह से स्कैल्प में जलन महसूस होती है क्योंकि उसमें केमिकल होता है।