आज आलिया भट्ट अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए उनके करियर की शानदार फिल्मों के बारे में जानते हैं।
आलिया और रणदीप हुड्डा की 'हाईवे' साल 2014 में रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने शानदार एक्टिंग की है।
'डियर जिंदगी' साल 2016 में रिलीज हुई थी। आलिया ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल छू लिया था।
आलिया ने 'राजी' में भारतीय जासूस का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल लीड रोल में थे
'गली बॉय' में आलिया के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में थे।आलिया ने फिल्म में दमदार एक्टिंग की थीं।
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया ने वैश्या का रोल प्ले किया था।
डार्लिंग्स में आलिया के साथ विजय वर्मा और शेफाली शाह मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया और रणवीर सिंह लीड रोल में है।
आलिया 'लव एड वॉर' में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली निर्देशित कर रहे हैं।