हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है।
भगवान विष्णु की पूजा में कई चीजों का प्रयोग किया जाता है, जिसमें तुलसी का पत्ता भी शामिल है।
मान्यता है कि भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करने से पूजा सफल हो जाती है और सुख-समृद्धि आती है।
इसके साथ एक मान्यता यह भी है कि बिना तुलसी के भगवान भोग स्वीकार नहीं करते हैं।
जब भगवान विष्णु ने छल से वृंदा के पति व्रत को तोड़ दिया और दैत्य जलंधर का वध किया था।
इसके बाद वृंदा ने भगवान को पत्थर होने का श्राप दिया और स्वयं भी भस्म हो गई।
जिस स्थान पर वृंदा का भस्म था वहीं उसी स्थान पर तुलसी का जन्म।
इसके बाद भगवान ने तुलसी को आशीर्वाद दिया और तबसे भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का प्रयोग शुरू हो गया।