संजय दत्त ने हीरो और विलेन के कई किरदारों को निभाया है। संजय ने 'अग्निपथ' में कांचा चीना के किरदार से वापसी की थी। इस किरदार में उन्हें देखकर दर्शक हैरान रह गए थे।
आमिर खान बेहतरीन एक्टर हैं। उन्होंने 'फना' और 'धूम 3' में विलेन का रोल प्ले किया था।
अक्षय कुमार ने 'अफलातून' में पहली बार ग्रे कैरेक्टर प्ले किया था। उन्होंने 'अजनबी', 'ब्लू', 'रोबोट 2.0' जैसी कई फिल्मों में विलेन का पावरफुल प्ले किया है।
जब बॉबी देओल के पास काम नहीं था तो उन्होंने वेब सीरीज 'आश्रम 3' से वापसी की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आए।
रणवीर सिंह ने 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया थ। इस किरदार में रणवीर को देख दर्शक हैरान हो गए थे।
शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत में 'डर' और 'अंजाम' में निगेटिव रोल प्ले किया था। डर में उनकी शानदार ऐक्टिंग ने लोगों को हैरान कर दिया था।
सैफ अली खान ने 'ओमकारा' में लंगड़ा त्यागी का किरदार निभाया था।
अर्जुन कपूर का करियर कुछ खास नहीं चल रहा है। उन्होंने 'सिंघम अगेन' में विलेन की भूमिका निभाई थी जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।
जयदीप अहलावत इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने 'महाराज' में निगेटिव किरदार निभाकर साबित कर दिया था कि वह कुछ भी कर सकते हैं।