हैंसी क्रोनिए की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले संस्करण (1998) का खिताब जीता था।
स्टीफन फ्लेमिंग की अगुवाई में न्यूजीलैंड की टीम ने 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।
2002 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल बारिश में धुलने के कारण भारत और श्रीलंका की टीमें संयुक्त रूप से विजेता बनी थीं। टीम इंडिया की कमान सौरव गांगुली के हाथों में थी।
सनथ जयसूर्या की कप्तानी में श्रीलंका की टीम 2002 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी।
ब्रायन लारा की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने 2004 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।
2006 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान रिकी पोंटिंग के हाथों में थी।
रिकी पोंटिंग कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2009 में लगातार दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीता था।
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।
2017 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पाकिस्तानी टीम की कमान सरफराज अहमद के हाथों में थी।