रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 4 जून से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
माधुरी दीक्षित की कॉमेडी थ्रिलर फिल्म मां बहन नेटफ्लिक्स पर 4 जून से देख सकते हैं।
गुल्लका के पांचवें सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। आप इस सीरीज को सोनी लिव पर 5 जून से देख सकते हैं।
मोहनलाल और ममूटी की पैट्रियोट आप 5 जून से जी5 पर देख सकते हैं।
करिश्मा कपूर की ब्राउन भी 5 जून को जी5 पर रिलीज होगी। इस फिल्म में करिश्मा दमदार अंदाज में नजर आएंगी।
अक्षय कुमार की भूत बंगला आप नेटफ्लिक्स पर 12 जून से देख सकते हैं। यह हॉरर कॉमेडी मूवी है।
इमोशनल लव ड्रामा ठुकरा के मेरा प्यार का सीजन 2 जियो हॉटस्टार पर 19 जून से देख सकते हैं।
रितेश देशमुख की राजा शिवाजी 26 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
जेम्स कैमरन की फिल्म अवतार फायर एंड ऐश आप जियो हॉटस्टार पर 24 जून से देख सकते हैं।