सर्दियों में खान-पान का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि किन चीजों को खाने से बचना चाहिए।
सर्दियों में अधिक कॉफी पीना सेहत के लिए हानिकारक है। कॉफी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या होती है।
ठंड में दही का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। दही खाने से सर्दी और जुकाम की समस्या हो सकती है।
सर्दियों में नारियल पानी पीने से शरीर का तापमान कम हो जाता है। आप नारियल पानी की बजाय हर्बल टी का सेवन करें।
खट्टे फलों में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। अधिक मात्रा में सिट्रस फूड का सेवन करने से एसिडिटी और पाचन की समस्या होती है।
फर्मेंटेड चीजें आसानी से पच जाती है लेकिन सर्दियों में इन चीजों के अधिक सेवन से एसि़डिटी की समस्या होती है।
कच्ची फल और सब्जियां पाचन प्रकिया को धीमा कर देता है। इसकी बजाय आप सूप या उबली हुई सब्जियों का सेवन करें।
सर्दियों में बाहर का जंक फूड और अधिक तली भूनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।
कोल्ड ड्रिंक और आर्टिफिशियल स्वीटनर वाली चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इन चीजों के सेवन से इम्यूनिटी पर प्रभाव पड़ता है।
सर्दियों में ठंडा दूध पानी से सर्दी, जुकाम, सांस संबंधी समस्याएं हो सकती है। अगर आपको दूध पसंद है तो उसमें हल्दी मिलाकर पीएं जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होगी।