VHT में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बैटर

अमन राव ने मचाई सनसनी

हैदराबाद के अमन राव ने विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) 2025-26 में 6 जनवरी को बंगाल के खिलाफ 154 गेंद में नाबाद 200 रन ठोक तहलका मचा दिया है। इस टूर्नामेंट के इतिहास में डबल सेंचुरी लगाने वाले वह 9वें बल्लेबाज बने हैं।

Image Source: PTI

सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 9वें बैटर

VHT में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में अमन संयुक्त रूप से आठवें नंबर पर हैं। आइए इस लिस्ट-ए टूर्नामेंट में 5 सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में आपको बताते हैं।

Image Source: BCCI Domestic

जगदीशन ने बनाया है रिकॉर्ड

विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड तमिलनाडु के नारायण जगदीशन के नाम है।

Image Source: BCCI Domestic

जगदीशन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

जगदीशन ने 2022 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 141 गेंद में 277 रन की पारी खेली थी। यह लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

Image Source: BCCI Domestic

पृथ्वी ने 2021 में काटा गदर

पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी 2020-21 सीजन में मुंबई के लिए खेलते हुए पुडुचेरी के खिलाफ 152 गेंद में नाबाद 227 रन जड़े थे।

Image Source: BCCI Domestic

ऋतुराज तीसरे नंबर पर

विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ऋतुराज गायकवाड़ तीसरे नंबर पर हैं।

Image Source: BCCI Domestic

ऋतुराज ने 2022 में यूपी को धोया

महाराष्ट्र के ऋतुराज ने VHT के 2022-23 सीजन में उत्तर प्रदेश के खिलाफ 159 गेंद में नाबाद 220 रन की यादगार पारी खेली थी।

Image Source: Maharashtra Cricket Association

लिस्ट में संजू का नाम भी शामिल

इस लिस्ट में संजू सैमसन का नाम भी शामिल है। संजू ने 2019 में गोवा के खिलाफ 129 गेंद में नाबाद 212 रन ठोके थे।

Image Source: BCCI Domestic

सामल ने इसी सीजन में मचाया धमाल

ओडिशा के स्वास्तिक सामल ने इसी VHT सीजन में सौराष्ट्र के खिलाफ 169 गेंद में 212 रन की पारी खेली थी।

Image Source: Odisha Cricket Association