एक ट्रेन बनाने में कितने रुपये लगते हैं?

रेलवे का आंकड़ा

भारतीय रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, एक सामान्य ट्रेन को बनाने में 60 करोड़ से 100 करोड़ रुपये तक का खर्च आता है।

Image Source: Freepik

ट्रेन के दो हिस्से-

एक ट्रेन मुख्य रूप से दो हिस्सों से मिलकर बनती है: इंजन और डिब्बे।

Image Source: Freepik

इंजन की कीमत:

एक आधुनिक रेल इंजन (इलेक्ट्रिक या डीजल) को बनाने में लगभग ₹18 करोड़ से ₹20 करोड़ का खर्च आता है।

Image Source: Freepik

डिब्बों की कीमत:

डिब्बे की कीमत उसकी सुविधाओं पर निर्भर करती है। जैसे- जनरल कोच में लगभग ₹1 करोड़, स्लीपर कोच में लगभग 1.25 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये और AC कोच में लगभग 2.8 करोड़ से 3 करोड़ रुपये।

Image Source: Freepik

प्रीमियम ट्रेनें की कीमत

वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनें पूरी तरह 'सेल्फ-प्रोपेल्ड' होती हैं। इनमें हर कुछ डिब्बे के नीचे मोटर लगी होती है। इसलिए इनमें लगभग 110 से 120 करोड़ रुपये तक की लागत आती है।

Image Source: Freepik

लागत बढ़ने के कारण

ट्रेन में 'कवच' जैसा एंटी-कोलिजन सिस्टम लगाने से लागत बढ़ जाती है।

Image Source: Freepik

पुराने की तुलना में नए कोच

पुराने नीले डिब्बों की तुलना में आधुनिक लाल डिब्बे अधिक महंगे लेकिन सुरक्षित और तेज होते हैं।

Image Source: Freepik

सुविधाएं-

नई ट्रेनों में बायो-टॉयलेट, ऑटोमैटिक दरवाजे, जीपीएस और इन्फोटेनमेंट सिस्टम लागत बढ़ाते हैं।

Image Source: Freepik