नीम में औषधीय गुण होते हैं। कई लोग खाली पेट इसका सेवन करते हैं। आइए इसके फायदों के बारे में जानते हैं।
नीम के पत्तों में प्राकृतिक डिटॉक्सिफाइंग तत्व होते हैं जो शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में सहायक होते हैं। खासकर त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे मुंहासे, फोड़े-फुंसी, एक्जिमा आदि में उपयोगी माने जाते हैं।
नीम के पत्ते ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में सहायक हो सकते हैं, इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
नीम में मौजूद कड़वे तत्व लिवर को एक्टिव करते हैं और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
नीम के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करते हैं।
गर्मियों में नीम के पत्तों को उबालकर पानी पीने से शरीर में ठंडक बनी रहती है और चिकनगुनिया, डेंगू जैसे मच्छर जनित रोगों से भी कुछ हद तक सुरक्षा मिलती है।
सुबह खाली पेट 4–5 कोमल नीम की पत्तियां चबाना काफी है। आप नीम के पत्तों का रस भी पी सकते हैं। हालांकि नीम की पत्तियां लेने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
गर्भवती महिलाएं, कमजोर पाचन वाले लोग, लो ब्लड प्रेशर वाले या बुखार में इसका सेवन न करें।