आज कल लोग अपना ज्यादातर समय फोन पर स्क्रॉल करने पर बिता देते हैं। ऐसा करने से सिर्फ आंखें ही नहीं दिमाग पर भी प्रभाव पड़ता है।
रात को ज्यादा देर तक फोन चलाने से नींद प्रभावित होती है। आपका स्लीप शेड्यूल खराब होता है और सुबह में आपको आलस और चिड़चिड़ापन महसूस होता है।
अगर आप अपनी इस आदत को छोड़ना चाहते हैं तो हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिससे स्क्रीन टाइम को कम कर सकते हैं।
आज कल के स्मार्टफोन में स्क्रीन टाइम ट्रेक करने का उपकरण लगा हुआ है। इससे आपको पता चलेगा कि कितना समय स्क्रीन देखते हैं।
अपने मोबाइकल फोन में ग्रे सकेल ऑन कर दें। स्टडी में भी पाया गया कि ग्रे सकेल स्क्रीन टाइम को कम करने में मदद करता है।
आप अपने फोन की नोटिफिकेशन को बंद कर दें।
आप अपने फोन में कुछ समय के लिए नो स्क्रीन टाइम लगा दें। ताकि आप थोड़ा समय खुद के साथ बिताएं।
फोन के स्क्रीन टाइम को कम करने के लिए आप अपना कोई भी मनपसंद काम करें ताकि आपकी सारी एनर्जी उस काम में खर्च हो।
आप फोन की बजाय परिवार के साथ समय बिताएं।