चैंपियंस ट्रॉफी के पहले संस्करण का खिताब साउथ अफ्रीका ने जीता था।
न्यूजीलैंड की टीम साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। कीवी टीम ने फाइनल में भारत को हराया था।
2002 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल बारिश में धुल गया था। भारत और श्रीलंका की टीमें संयुक्त रूप से विजेता बनी थीं।
वेस्टइंडीज ने 2004 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। कैरेबियाई टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया था।
ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर 2006 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।
ऑस्ट्रेलिया ने साल 2009 में लगातार दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। वह चैंपियंस ट्रॉफी टाइटल को डिफेंड करने वाली इकलौती टीम है।
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 5 रन से हराकर 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।
पाकिस्तान ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। पाक टीम ने फाइनल में भारत को मात दी थी।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान की मेजबानी में 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने मुकाबले दुबई में खेलेगी।