अब सचिन का रिकॉर्ड तोड़ेंगे पंत?

पंत का शतक

इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के उप-कप्तान ऋषभ पंत ने शतक जड़ दिया।

Image Source: BCCI/X

धोनी से आगे निकले पंत

पंत इस शतक के साथ महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़कर भारत के लिए सबसे ज्यादा (7) टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

Image Source: BCCI/X

स्टाइल से पूरा किया शतक

पंत ने छक्का जड़कर अपनी सेंचुरी पूरी की। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने तीसरे बार यह कारनामा किया।

Image Source: BCCI/X

पंत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार छक्के के साथ शतक तक पहुंचने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

Image Source: BCCI/X

सचिन भी छक्के से लगा चुके हैं टेस्ट शतक

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में 6 बार यह कारनामा किया था।

Image Source: ICC/X

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ेंगे पंत?

सचिन सबसे ज्यादा बार छक्के से शतक पूरा करने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। ऋषभ पंत आने वाले समय में उनके इस अनोखे रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

Image Source: ICC/X

रोहित-पंत बराबरी पर

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 3 बार यह कारनामा किया था। पंत उनकी बराबरी पर पहुंच गए हैं।

Image Source: ICC/X

ये खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल

गौतम गंभीर, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने भी दो-दो बार छक्का लगाकर टेस्ट शतक जड़ा है।

Image Source: BCCI/X