विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ेंगे सूर्या?

सूर्या ने पहले ही मैच में काटा गदर

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का जोरदार आगाज किया है। सूर्या ने USA के खिलाफ 49 गेंद में नाबद 84 रन की पारी खेली।

Image Source: BCCI/X

सूर्या ने लगाए 4 छक्के

सूर्या ने USA के खिलाफ अपनी कप्तानी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए। अब वह विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड के करीब आ गए हैं।

Image Source: BCCI/X

कोहली के इस रिकॉर्ड के करीब आए सूर्या

विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। सूर्या उन्हें पछाड़ने से 11 छक्के दूर हैं।

Image Source: BCCI/X

कोहली ने लगाए इतने छक्के

कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में 33 पारियां खेली और उनके बल्ले से 35 छक्के निकले। रोहित शर्मा 44 पारियों में 50 छक्कों के साथ नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज हैं।

Image Source: BCCI/X

सूर्या ने खेली हैं 18 पारियां

सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 18 पारियां खेली हैं और उन्होंने 25 छक्के लगाए हैं। वह इस एडिशन में 9 और छक्के लगाते ही युवराज सिंह (33 छक्के) को पीछे छोड़ तीसरे नंबर पर आ जाएंगे।

Image Source: BCCI/X

सूर्या का है यह चौथा टी20 वर्ल्ड कप

सूर्या ने टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार 2021 में खेला था। यह उनका चौथा ही टी20 वर्ल्ड कप है। दूसरी तरफ कोहली-युवराज ने 6-6 टी20 वर्ल्ड कप खेले। वहीं रोहित ने रिकॉर्ड 9 एडिशन में हिस्सा लिया।

Image Source: BCCI/X

सूर्या के पास हैं इतने मैच

भारतीय टीम अगर फाइनल तक का सफर तय करती है तो सूर्या को कोहली और युवराज से आगे निकलने के लिए 8 मैच मिलेंगे।

Image Source: BCCI/X