वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में भारत की दो महिला बॉक्सरों ने गोल्ड जीते।
जैस्मिन लंबोरिया 57 किलोग्राम भार वर्ग में वर्ल्ड चैंपियन बनीं।
मीनाक्षी हुड्डा ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वह वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली 10वीं भारतीय महिला बॉक्सर बनीं।
मैरी कॉम वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय महिला बॉक्सर हैं। वह कुल 6 बार वर्ल्ड चैंपियन रहीं।
मैरी कॉम ने 2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018 में परचम लहराया।
सरिता देवी (फोटो में दाएं) 2006 में 52 किलोग्राम भार वर्ग में वर्ल्ड चैंपियन बनी थीं।
जेनी आरएल (2006), लेखा केसी (2006), निकहत जरीन (2022 और 2023) भी वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी हैं।
निकहत जरीन के अलावा नीतू घंघास, लवलिना बोरगोहेन (फोटो में), और स्वीटी बूरा भी 2023 में वर्ल्ड चैंपियन बनी थीं।