यहां देखें करवाचौथ स्पेशल मेहंदी डिजाइन

पारंपरिक करवा चौथ डिजाइन

यह डिजाइन करवा चौथ की सांस्कृतिक भावना को दर्शाता है। इसमें चांद, छलनी, कलश और पंख फैलाए मोर की आकृतियां बनाई जाती हैं। हर रेखा में भक्ति और प्रेम का भाव झलकता है। यह फुल-हैंड मेहंदी डिजाइन शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद शुभ मानी जाती है।

Image Source: Sora

करवा चौथ थीम स्पेशल डिजाइन

इस डिजाइन में करवा चौथ की सबसे पवित्र झलक 'चाँद के दर्शन' दिखाई देती है। एक ओर सुहागिन स्त्री छलनी से चांद देखती हुई उकेरी जाती है। इसके चारों ओर सितारे, दीपक और फुलों की लड़ी बनती है। यह डिजाइन त्योहार के भावनात्मक और रोमांटिक पहलू को खूबसूरती से दर्शाता है।

Image Source: Sora

फ्यूजन मेंहदी डिजाइन

यह डिजाइन महिलाओं के हाथों पर पारंपरिकता और स्टाइल को दर्शाती है। इसमें जमेट्रीकल डिजाइन और फूलों की बेलें शामिल होती हैं। कम पैटर्न लेकिन बेहद आकर्षक फिनिश यही इसकी खूबी है। यह ऑफिस या हल्के अवसरों के लिए परफेक्ट और एलीगेंट लुक देता है।

Image Source: Sora

रॉयल राजस्थानी डिजाइन

राजस्थानी मेहंदी डिजाइन अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है। इसमें दुल्हन-दूल्हा, हाथी, और पालकी जैसे शाही दृश्य बनाए जाते हैं। हर पैटर्न में परंपरा, राजसी ठाठ और कला का मेल दिखता है। यह डिजाइन शादी और करवा चौथ जैसे पवित्र अवसरों के लिए श्रेष्ठ मानी जाती है।

Image Source: Sora

फुल आर्म मंडला डिजाइन

मंडला डिजाइन एकता का प्रतीक मानी जाती है। इसमें हथेलियों से लेकर कोहनी तक गोलाकार आकृतियां बनती हैं। गोले और पत्तों की डिजाइन इसे बहुत खूबसूरत लुक देती है।

Image Source: Sora

मिनिमलिस्ट एलीगेंट डिजाइन

कम पैटर्न, ज्यादा ग्रेस यही इसकी पहचान है। इसमें हथेलियों के बीच एक छोटी डिजाइन और उंगलियों पर पतली पत्तियों की डिजाइन होती हैं। फेस्टिव लेकिन सॉफ्ट लुक चाहने वाली महिलाओं के लिए यह परफेक्ट है।

Image Source: Sora

अरेबिक स्टाइल डिजाइन

अरेबिक मेहंदी बोल्ड और स्टाइलिश होती है, जो हर फेस्टिव आउटफिट से मेल खाती है। इसमें मोटी लाइन में फूल, पत्तियां और खाली स्पेस का सुंदर तालमेल होता है। ब्लैक हिना से बनी यह डिजाइन तुरंत ध्यान खींचती है।

Image Source: Sora

ब्राइडल करवा चौथ फुल हैंड डिजाइन

इस डिजाइन में दोनों हाथों पर देवी की फोटो, चांद, दिया और बारीक पत्तियां बनाई जाती हैं। हर इंच सजावट से भरा होता है, जो इसे रॉयल लुक देता है। यह डिजाइन करवा चौथ बेहद खास माना जाता है।

Image Source: Sora