U19 WC में सबसे ज्यादा रन वाले भारतीय

सरफराज पहले नंबर पर

भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन सरफराज खान ने बनाए हैं।

Image Source: ICC/X

दो वर्ल्ड कप खेले सरफराज

सरफराज ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के 2014 और 2016 के एडिशन में भाग लिया और 12 मैचों में 566 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 अर्धशतक निकले।

Image Source: ICC/X

धवन के नाम रहा सालों तक रिकॉर्ड

सरफराज से पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन थे।

Image Source: ICC/X

धवन ने 1 ही WC में बनाए 500 प्लस रन

शिखर धवन ने 2004 अंडर-19 वर्ल्ड कप में 7 मैचों में 3 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 506 रन बनाए थे।

Image Source: ICC/X

नंबर-3 पर कैफ

भारत को अपनी कप्तानी में पहला अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जिताने वाले मोहम्मद कैफ ने 1998 और 2000 के एडिशन में हिस्सा लिया और 14 मैचों में 421 रन बनाए।

Image Source: ICC/X

यशस्वी भी हैं लिस्ट में शामिल

यशस्वी जायसवाल भी इस एलीट लिस्ट में शामिल हैं। वह चौथे नंबर पर हैं।

Image Source: BCCI/X

6 मैचों में ठोके 400 रन

यशस्वी ने 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप में महज 6 मैचों में ही 400 रन ठोक दिए थे।

Image Source: BCCI/X

उदय सहारन का 2024 में बोला बल्ला

अपनी कप्तानी में भारत को 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचाने वाले उदय सहारन ने उस टूर्नामेंट में 7 मैचों में 397 रन बनाए थे।

Image Source: BCCI/X