क्या है देवी के 9 रूपों का महत्व, समझिए

शैलपुत्री

नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा होती है। शैलपुत्री को पर्वतराज हिमालय की पुत्री और देवी सती के पुनर्जन्म के रूप में माना जाता है। उनका वाहन वृषभ (बैल) है और वह त्रिशूल और कमल धारण करती हैं। इन्हें धैर्य और शक्ति की देवी माना जाता है।

Image Source: AI Generated Photo

ब्रह्मचारिणी

देवी के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा नवरात्रि के दूसरे दिन की जाती है। ब्रह्मचारिणी देवी को तपस्या और साधना का प्रतीक माना जाता हैं। उनके हाथों में जपमाला और कमंडल होता है और वह संयम और आत्मनियंत्रण का संदेश देती हैं।

Image Source: AI Generated Photo

चंद्रघंटा

नवरात्रि के तीसरे दिन देवी के चंद्रघंटा रूप की पूजा की जाती है। उनके मस्तक पर अर्धचंद्र सुशोभित होता है और वह सिंह (शेर) पर सवार रहती हैं। 10 हाथों में अलग-अलग अस्त्र-शस्त्र धारण कर वह साहस और शत्रु संहार का प्रतीक बनती हैं।

Image Source: AI Generated Photo

कूष्मांडा

देवी के कूष्मांडा रूप की आराधना नवरात्रि के चौथे दिन की जाती है। देवी कूष्मांडा को ब्रह्मांड की रचयिता माना जाता है। उनके आठ हाथ होते हैं और वह स्वास्थ्य, आयु और समृद्धि प्रदान करती हैं।

Image Source: AI Generated Photo

स्कंदमाता

नवरात्रि के पांचवे दिन देवी के स्कंदमाता के रूप की पूजा की जाती है। देवी स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय की माता हैं और अपनी गोद में स्कंद को धारण करती हैं। सिंह (शेर) पर सवार स्कंदमाता को मातृत्व और ममता का प्रतीक माना जाता है।

Image Source: AI Generated Photo

कात्यायनी

नवरात्रि के छठे दिन देवी के कात्यायनी रूप की उपासना की जाती है। देवी कत्यायनी को ऋषि कात्यायन की पुत्री के रूप में पूजा जाता हैं। देवी सिंह (शेर) पर सवार होकर शत्रुओं का नाश करती हैं। विवाह योग्य कन्याओं के लिए इनकी पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है।

Image Source: AI Generated Photo

कालरात्रि

नवरात्रि के सातवें दिन देवी के कालरात्रि रूप की आराधना की जाती है। यह देवी दुर्गा का सबसे उग्र और क्रोधी रूप माना जाता है। देवी कालरात्रि का रूप बहुत भयावह होता है, इनकी पूजा मूल रूप से भय मुक्ति के लिए की जाती है। मान्यता के अनुसार, देवी का वाहन गधा है और वह दानवों का संहार करके भय से मुक्ति प्रदान करती हैं।

Image Source: AI Generated Photo

महागौरी

नवरात्रि के आठवें दिन देवी के महागौरी रूप की पूजा की जाती है। देवी का स्वरूप गौर वर्ण बताया गया है, धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, देवी बहुत उज्ज्वल स्वरूप में प्रकट होती हैं। वह त्रिशूल और डमरू धारण करती हैं। महागौरी शांति, सुंदरता और ज्ञान की देवी मानी जाती हैं।

Image Source: AI Generated Photo

सिद्धिदात्री

नवरात्रि के नौवें और अंतिम दिन देवी के सिद्धिदात्री रूप की पूजा होती है। वह कमल पर विराजमान होती हैं और गदा, चक्र, शंख और कमल धारण करती हैं। इन्हें सभी सिद्धियां और शक्तियां देने वाली देवी माना जाता है। देवी सिद्धिदात्री भक्तों को मोक्ष और सिद्धि प्रदान करती हैं।

Image Source: AI Generated Photo