प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2025 ऑक्शन के पहले दिन (31 मई) 10 खिलाड़ी करोड़पति बने। इनमें मोहम्मदरेजा शादलू सबसे महंगे रहे। शादलू को 2 करोड़ 23 लाख रुपए में गुजरात जायंट्स ने खरीदा।
पिछले सीजन के सबसे बड़े स्टार देवांक दलाल को बंगाल वॉरियर्स ने 2 करोड़ 20 लाख 50 हजार रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।
दबंग दिल्ली ने आशु मलिक के लिए FBM कार्ड का इस्तेमाल कर अपनी टीम में बनाए रखा। आशु मलिक के लिए उसने 1 करोड़ 90 लाख रुपए खर्च किए।
पटना पाइरेट्स ने डिफेंडर अंकित जागलान के लिए FBM कार्ड का इस्तेमाल कर 1 करोड़ 57 लाख 30 हजार रुपए में अपनी टीम में फिर से शामिल कर लिया।
अर्जुन देशवाल के लिए तमिल थलाइवाज ने 1 करोड़ 40 लाख 50 हजार रुपए की बोली लगाई।
नवीन कुमार को डिफेंडिंग चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स ने 1 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा।
योगेश को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बेंगलुरु बुल्स ने 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए खर्च किए।
गुमान सिंह के लिए यूपी योद्धा ने 1 करोड़ 7 लाख 25 हजार रुपए की बोली लगाई।
सचिन तंवर को पुनेरी पलटन ने 1 करोड़ 5 लाख 75 हजार रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।
नितिन कुमार धनखड़ को जयपुर पिंक पैंथर्स ने 1 करोड़ 25 हजार रुपए में खरीदा।