रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया है। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
रणवीर सिंह की धुरंधर ने 11 दिनों में भारत में 410 करोड़ रुपय का बिजनेस किया और वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का केलक्शन किया।
'धुंरधर' स्पाई थ्रिलर मूवी है जिसने 11 दिनों में कई फिल्मों के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है। इस लिस्ट में 'संजू' से लेकर 'सैयारा' तक का नाम शामिल है।
धुरंधर ने रणवीर सिंह की फिल्म पद्मावत का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। पद्मावत ने 585 करोड़ का बिजनेस किया था।
'धुरंधर' ने 'सैयारा' के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है। अहान और अनीत की फिल्म ने 580 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
संजय दत्त की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 590 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 'धुरंधर' की धुआंधार कमाई ने लोगों को हैरान कर दिया।
जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। फिल्म ने व्रर्ल्डवाइड 360 करोड़ का कलेक्शन किया था।
धुरंधर ने कमाई के मामले में प्रभास की सालार को पीछे छोड़ दिया है।
धुरंधर ने कमाई के मामले में टाइगर 3 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। सलमान की फिल्म ने कुल मिलाकर 462 करोड़ का बिजनेस किया था।