गर्मी के मौसम में नारियल पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। क्या आप जानते हैं कि इसे पीने का सही तरीका क्या है।
नारियल पानी को आप फ्रीज में 3 से 5 दिन तक स्टोर करके रख सकते हैं।
नारियल पानी सुबह खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
नारियल पानी में लो फैट होता है इसलिए इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस करने में मदद करता है।
खुले में कटे हुए नारियल को रखना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इसमें नमी और गर्मी के कारण फंगस जम जाती है।
फंगल वाला नारियल पानी पीने से उल्टी, फूड पॉइजनिंग और संक्रमण होने का खतरा हो सकता है।
किडनी संबंधी समस्या है, डायबिटीज या हाई या लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को नारियल पानी पीने से बचना चाहिए।
नारियल पानी में विटामिन, मिनरल्स के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है।