रोहित शर्मा टीम के कप्तान हैं। वह ओपनिंग करेंगे।
शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। वह रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे।
विराट कोहली वनडे में नंबर 3 पर खेलेते आए हैं। बेहद कम संभावना है कि उनकी बैटिंग पोजिशन बदली जाए।
श्रेयस अय्यर नंबर 4 पर उतर सकते हैं। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इसी पोजिशन पर बल्लेबाजी की थी।
केएल राहुल नंबर 5 पर उतरेंगे। उन्हें विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
हार्दिक पंड्या के फिनिशिंग रोल निभाएंगे। उनकी पेस बॉलिंग भी टीम के लिए अहम है।
अक्षर पटेल को रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के ऊपर तरजीह दी जा सकती है।
वॉशिंगटन सुंदर एक ऑफ स्पिनर और बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में विविधता लाएंगे।
कुलदीप यादव को बतौर स्पेशलिस्ट स्पिनर मौका दिया जा सकता है।
जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर संशय है। उम्मीद की जा रही है कि वो समय पर फिट हो जाएंगे।
मोहम्मद शमी नई गेंद की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनका डेथ ओवर्स में भी अहम रोल होगा।