दिमाग हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। खराब आदतें दिमाग पर धीरे- धीरे प्रभाव डालती है।
ये आदतें धीरे-धीरे याददाश्त की कमजोरी, सोचने-समझने की कम हो जाती है और यहां तक कि न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का कारण बन सकती हैं।
एक्सरसाइज नहीं करने की वजह से दिमाग पर प्रभाव पड़ता है। याददाश्त पर प्रभाव पड़ता है। दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना 30 से 45 मिनट एक्सरसाइज करें।
पर्याप्त नींद नहीं लेने की वजह से कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए हर व्यक्ति को 8 से 9 घंटे तक की नींद लेना जरूरी है।
फ्राइड और प्रोसेस्ड फूड खाने से शरीर में सूजन का खतरा बढ़ जाता है। अधिक मात्रा में प्रोसेस्ड फूड खाने से डिप्रेशन, मोटापा समेत कई गंभीर बीमारियां हो सकती है।
घर में ज्यादा देर तक रहने से दिमाग पर प्रभाव पड़ता है। इस वजह से शरीर में सेरोटोनिन की मात्रा घटती है।
अधिक तनाव लेने से शरीर में कोर्टिसोल की मात्रा बढ़ती है। अधिक तनाव लेने की वजह से कई दिमागी बीमारियां भी हो सकती हैं।