डायबिटीज के शुरुआती लक्षण बेहद आम होते हैं जिसे आम लोग इग्नोर कर देते हैं। आइए इन लक्षणों के बारे में जानते हैं।
अगर आप रात के समय में बार बार पेशाब जाते हैं तो यह डायबिटीज का शुरुआती लक्षण हो सकता है।
अगर आपको हर समय प्यास लगती हैं तो यह डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। ऐसा तब होता है जब शरीर में शुगर का लेवल ज्यादा होता है।
अगर आपका वजन तेजी से घट रहा है तो टाइप 1 या टाइप 2 डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं।
बहुत ज्यादा भूख लगना डायबिटीज का शुरुआती लक्षण है। शरीर में शुगर की मात्रा ज्यादा होने पर एनर्जी बनाने के लिए ग्लूकोज के रूप में इस्तेमाल करते हैं।
थकान डायबिटीज का आम लक्षण है।
शरीर में शुगर की मात्रा ज्यादा होने से आंखों पर प्रभाव पड़ता है। डायबिटीज की वजह से कई लोगों को धुंधला दिखता हैं।
अगर आपकी चोट को ठीक होने में ज्यादा समय लग रहा है तो यह डायबिटीज का लक्षण हो सकता है।
हाई ब्लड शुगर की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या होती है जिससे त्वचा में ड्राइनेस की समस्या होती है।