आज के समय में कम उम्र के लोग भी कमजोर हड्डियों की समस्या से जूझ रहे हैं। इसका मुख्य कारण पोषक तत्वों की कमी है।
हड्डियों को मजबूत रखने के लिए विटामिन डी और कैल्शियम वाली चीजों का सेवन करना चाहिए।
रागी एक मोटा अनाज है। 100 ग्राम रागी में 344 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। आप डाइट में रागी की रोटी, डोसा आदि का सेवन कर सकते हैं।
गोद में प्रोटीन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। गोद का इस्तेमाल लड्डू और पंजीरी बनाने में किया जाता है।
सेंसमे सीड्स को सफेद तिल भी कहा जाता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
हड्डियों को मजबूत करने के लिए आप मोरिंगा के पत्ते का सेवन कर सकते हैं। मोरिंगा में कैल्शियम और विटामिन के की भरपूर मात्रा होती है।
राजगिरा में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। इसे रोजाना खाने से हड्डियां मजबूत होती है।
कुल्थी दाल में कैल्शियम और फास्फोरस की भरपूर मात्रा होती है। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड हड्डियों की सूजन को कम करता है।