डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता है।
ग्लाइसेमिक इंडेक्स बताता है कि कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें कितनी तेजी से ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाती है।
जितना ज्यादा हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड होगा उतनी तेजी से ग्लूकोज ब्लड में घुलता है।
डायबिटीक मरीज को हाई ग्लासेमिक इंडेक्स वाली चीजों से बचना चाहिए। डाइट में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजें शामिल करें।
व्हाइट ब्रे़ड में ग्लाइसेमिक इंडेक्स 70 से 100 के बीच में रहता है क्योंकि इसे मैदे से बनाया जाता है।
सफेद चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है। साथ ही इसमें फाइबर की भी कम मात्रा होती है।
उबले हुल आलू सबसे आसानी से ग्लूकोज में टूट जाते हैं। इसमें जीआई की मात्रा 73 से 85 के बीच में होती है।
बेकरी फूड में रिफाइंड कार्ब्स होता है। इनमें शुगर का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है।
कॉर्न फ्लेक्स एक प्रोसेस्ड नाश्ता है जिसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है और फाइबर की मात्रा कम होती है।