आज वर्ल्ड हार्ट डे है। इस दिन लोगों को हार्ट से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाता है।
हार्ट संबंधी बीमारियों से दुनियाभर में सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। हार्ट को स्वस्थ रखने में हमारे खान पान का अहम योगदान होता है।
हम आपको उन मसालों के बारे में बता रहे हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
दालचीनी ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रोल और ट्राइग्लिसराइड के लेवल को नियंत्रित रखता है। यह बात Cinnamon a nutraceutical supplement for cardiovascular system नामक रिसर्च में लिखी हुई है।
लहसुन हमारे खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ता है। हार्ट के लिए भी फायदेमंद होता है। रोजाना एक से 2 कली लहसुन के खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
मेथी में सॉल्यूबल फाइबर होता है जो पाचन के लिए अच्छा होता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।
लौंगे भी हृदय के लिए फायदेमंद होता है। यह बात Targeting Cardiovascular risk factors with eugenol शोध में सिद्ध हुई थी।
हल्दी में करक्यूमिन नाम का एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो हृदय के लिए बहुत फायदेमंद है।
डाइट के साथ एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना 30 से 45 मिनट की एक्सरसाइज करें।