सुबह का नाश्ता सिर्फ उर्जा ही नहीं देता है लेकिन ब्ल्ड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। अक्सर नाश्ता नहीं करना सेहत के लिए हानिकारक है।
कुछ लोगों को हल्का भी दर्द महसूस होता है तो झट से दवाई खा लेते हैं। अधिक दवा खाने ने ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
कुछ लोगों को आदत होती हैं कि वे लंबे समय तक पेशाब को रोक कर रखते हैं जिसकी वजह से किडनी पर दबाव पड़ता है। आपकी यह आदत सेहत के लिए बेहद खतरनाक है।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
अधिक या कम सोना, यह दोनों ही चीजें बॉडी क्लॉक पर प्रभाव डालती है।
अधिक तनाव लेने की वजह से हाइपरटेंशन की समस्या हो सकती है।
नमक का अधिक या कम सेवन हाई या लो ब्लड प्रेशर के मुख्य कारणों में से एक हो सकता है।
अधिक स्क्रीन टाइम की वजह से हार्ट पर प्रभाव पड़ता है। Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।