IPL के आगामी सीजन के लिए 15 दिसंबर को खिलाड़ियों का ऑक्शन होना है। इससे पहले पढ़िए नीलामी में किन-किन अनकैप्ड भारतीय प्लेयर्स पर पैसों की बारिश हुई है।
आवेश खान IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आवेश को IPL 2022 मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा था।
आवेश का उस समय इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं हुआ था और उन्होंने 10 करोड़ का आंकड़ा छूकर इतिहास रच दिया था।
कृष्णप्पा गौतम सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।
कर्नाटक के इस ऑलराउंडर को चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2021 के ऑक्शन में 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस समय यह रिकॉर्ड बोली थी।
तमिलनाडु के शाहरुख खान के लिए IPL में कई बार बड़ी बोलियां लग चुकी हैं।
मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और उपयोगी ऑफ स्पिनर शाहरुख के लिए IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 9 करोड़ की बोली लगाई थी।
राहुल तेवतिया भी IPL 2022 मेगा ऑक्शन में 9 करोड़ रुपये में बिके थे। उन्हें गुजरात टाइटंस ने खरीदा था।
क्रुणाल पंड्या IPL इतिहास के पांचवें सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी हैं। उनके लिए मुंबई इंडियंस ने 2018 के ऑक्शन में 8.80 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।